क्रिकेट

India vs Australia 1st ODI 2019: भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, भारत के सामने 237 रन का लक्ष्य

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में खेले रहे पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के समक्ष 237 रनों का लक्ष्य रखा है.

India vs Australia 1st ODI 2019: भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, भारत के सामने 237 रन का लक्ष्य
टीम इंडिया (Photo: Getty)

India vs Australia 1st ODI 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में खेले रहे पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के समक्ष 237 रनों का लक्ष्य रखा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए पहले मैच में सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने सर्वाधिक 50 रनों का योगदान दिया. ख्वाजा के अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 37, ग्लेन मैक्सवेल ने 40, नाथन कल्टर नाइल ने 28 और एलैक्स कैरी ने नाबाद 36 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया.

भारतीय टीम के लिए आज गेदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. जी हां आज के मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने दस ओवर के स्पेल में मात्र 44 रन खर्च करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट लिए वहीं शमी के अलावा कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने भी क्रमशः दो-दो महत्वपूर्ण विकेट लिए. केदार जाधव ने एक सफलता हासिल की.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 2nd T20 2019: हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा- ग्लैन मैक्सवेल की ऐसी पारी के सामने कुछ नहीं कर सकते

बता दें कि पांच वनडे मैचों की सीरीज के इस पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया तो वहीं तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का साथ मोहम्मद शमी और विजय शंकर दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2019 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).