India vs Australia 1st ODI 2019: T20 सीरीज में मिली जीत से उत्साहित कंगारू टीम पहले वनडे मैच के लिए कर रही है जीतोड़ मेहनत
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मार्च से शुरू हो रहे पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में खेला जाएगा.
India vs Australia 1st ODI 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मार्च से शुरू हो रहे पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. T20 सीरीज में मिली जीत से उत्साहित मेहमान टीम पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) और जस्टिन लैंगर (Justin Langer) के मार्गदर्शन में पहले वनडे मैच के लिए भी जीतोड़ मेहनत कर रही है. बता दें कि मैच का प्रसारण कल भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा.
बता दें कि मेहमान टीम ने भारत के साथ खेले गए दो मैचों की T20 सीरीज में 2-0 से हराते हुए भारत में पहली बार T20 सीरीज जीती है. पहले T20 मैच में भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के शानदार अर्धशतकीय पारी के बदौलत मेहमान टीम के सामने निर्धारित ओवरों में 127 रन का लक्ष्य रखा था. जिसे कंगारू टीम ने ग्लैन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के शानदार 56 रनों की पारी के बदौलत हासिल कर लिया था.
यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019 Schedule: जानिए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का टाइम टेबल और पूरा शेड्यूल
वहीं दूसरे T20 मैच में भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली, धोनी और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के शानदार बल्लेबाजी के बदौलत मेहमान टीम के सामने 191 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. लेकिन इस मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने शानदार शतक जड़ते हुए भारतीय टीम को जीत नहीं नसीब होने दिया.
Test great Matthew Hayden provided former teammate Justin Langer a helping hand at Australia training in India on Thursday. pic.twitter.com/pLZjIJTYuH
— cricket.com.au (@cricketcomau) February 28, 2019
बता दें कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हो रहे पांच मैचों की वनडे सीरीज दूसरा मुकाबला 05 मार्च को नागपुर, तीसरा 08 मार्च को रांची, चौथा 10 मार्च को मोहाली और आखिरी 13 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2019 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

