क्रिकेट

India vs Australia 1st ODI 2019: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने जीता टॉस, लिया बल्लेबाजी का फैसला

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में खेले रहे पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है.

India vs Australia 1st ODI 2019: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने जीता टॉस, लिया बल्लेबाजी का फैसला
प्रतीकात्मक तस्वीर: Photo Credits: Twitter)

India vs Australia 1st ODI 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में खेले रहे पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है. बता दें कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की T20 सीरीज में मिली हार से आहत है, विराट सेना वनडे सीरीज में जीत दर्ज कर अपना आत्म-सम्मान बचाने की कोशिश करेगी.

बता दें भारत इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों T20 सीरीज में हार झेलने के बाद उतर रहा है. अब वह नए प्रारूप में एक नई शुरुआत करना चाहेगी. T20 सीरीज में भारत को आखिरी ओवरों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था और इसी कारण उसे दोनों मैचों में हार मिली थी. वनडे सीरीज में भी टीम के पास भुवनेश्वर कुमार का विकल्प मौजूद नहीं है. चयनकर्ताओं ने उन्हें आराम दिया है. भुवनेश्वर डेथ ओवरों में भारत के बेहद अहम गेंदबाज हैं. आखिरी ओवरों में उनकी कमी T20 में भारत को खल चुकी है.

यह भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमला: विराट कोहली ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, रोहित शर्मा आतंकियों पर बरसे

डेथ ओवरों में भारत के पास एक मात्र विकल्प जसप्रीत बुमराह हैं. उन्हें दूसरे छोर से मदद की जरूरत है और इसके लिए मोहम्मद शमी पर भरोसा किया जा सकता है. इन दोनों के अलावा तेज गेंदबाजी में भारत के पास सिद्धार्थ कौल भी मौजूद हैं. उम्मीद की जाएगी कि T20 में डेथ ओवरों की असफलता को भारत वनडे में खत्म करेगा.

संभावित टीम इस प्रकार है:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, अंबाती रायडू, विजय शंकर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, हरमनप्रीत कौर जैसे सितारों के लिस्ट में शामिल हुए मयंक अग्रवाल, इस बड़ी कंपनी के साथ किया करार

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडोर्फ, एलैक्स कैरी, नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सेवल, झाए रिचर्डसन, एंड्रयू टाई, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एडम जाम्पा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2019 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).