India vs Australia 1st ODI 2019: ऑस्ट्रेलियाई युवा स्पिन गेंदबाज एश्टन टर्नर ने आज वनडे क्रिकेट मैच में किया डेब्यू

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हो रहे पहले वनडे मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने युवा स्पिन गेंदबाज एश्टन टर्नर (Ashton Turner) को ऑस्ट्रेलियन टीम में शामिल किया है.

एश्टन टर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट में किया डेब्यू (Photo Credits: Twitter/AU)

India vs Australia 1st ODI 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हो रहे पहले वनडे मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने युवा स्पिन गेंदबाज एश्टन टर्नर (Ashton Turner) को ऑस्ट्रेलियन टीम में शामिल किया है. बता दें की एश्टन टर्नर का यह ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से पहला वनडे डेब्यू मैच है. आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में एश्टन टर्नर को ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने डेब्यू कैप पहनाई है.

बता दें कि एश्टन टर्नर (Ashton Turner) ने अब तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 5 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और साथ ही 39 फर्स्ट क्लास मैच भी खेल चुके हैं. वहीं आज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) अपने वनडे करियर का 100वां वनडे मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे.

यह भी पढ़ें- इन दिग्गज कप्तानों ने अपने डेब्यू मैच में शून्य पर आउट होने के बाद रचे हैं इतिहास

ज्ञात हो कि मेहमान टीम ने T20 सीरीज में भारत को 2-0 से हराते हुए सीरीज को अपने नाम किया है. बता दें कि T20 सीरीज में भारत को आखिरी ओवरों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था और इसी कारण उसे दोनों मैचों में हार मिली थी.

टीम इस प्रकार है:

भारतः रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान) उस्मान ख्वाजा, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एस्टन टर्नर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कोल्टर नाइल, पैट कमिंस, एडम जंपास जेसन बेहरनडॉर्फ

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड