India U19 beat England U19, 3rd Youth ODI Match 2025 Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 विकेट से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ENG vs IND मैच का स्कोरकार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 38 रन बोर्ड पर जड़ दिए. टीम इंडिया ने महज 34.3 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 86 रनों की धुआंधार पारी खेली.

इंग्लैंड u19 बनाम भारत u19(Photo Credit: X Formerly Twitter)

England U19 National Cricket Team vs India U19 National Cricket Team, 3rd Youth ODI Match 2025 Scorecard Update: इंग्लैंड U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की युथ वनडे सीरीज (ODI Series 2025) का तीसरा मुकाबला आज यानी 2 जुलाई को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉर्थम्प्टन (Northampton) के काउंटी ग्राउंड (County Ground) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं. इससे पहले इंग्लैंड ने भारत की अंडर-19 टीम को नॉर्थैम्पटन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में एक विकेट से हरा दिया था. इस वनडे सीरीज में इंग्लैंड की कमान थॉमस रेव (Thomas Rew) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) कर रहे हैं. यह भी पढ़े: England U19 vs India U19, 3rd Youth ODI Match 2025 Scorecard: इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 269 रनों का टारगेट, थॉमस रेव और बेन डॉकिन्स ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड अंडर 19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत अंडर 19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ और 40-40 ओवर खेलने का फैसला किया गया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 78 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में छह विकेट खोकर 268 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से थॉमस रेव ने सबसे ज्यादा नाबाद 76 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान थॉमस रेव ने 44 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्के लगाए. थॉमस रेव के अलावा सलामी बल्लेबाज बेन डॉकिन्स ने 62 रन बनाए.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया को विहान मल्होत्रा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से कनिष्क चौहान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. कनिष्क चौहान के अलावा विहान मल्होत्रा, नमन पुष्पक और दीपेश देवेन्द्रन ने विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 40 ओवर में 269 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 38 रन बोर्ड पर जड़ दिए. टीम इंडिया ने महज 34.3 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 86 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 31 गेंदों पर छह चौके और नौ छक्के लगाए. वैभव सूर्यवंशी के अलावा विहान मल्होत्रा ने 41 रन बटोरे.

वहीं, इंग्लैंड की टीम को जेम्स मिंटो ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. की ओर से अलेक्जेंडर वेड ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. अलेक्जेंडर वेड के अलावा सेबस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, राल्फी अल्बर्ट और एलेक्स ग्रीन ने एक-एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इंग्लैंड की बल्लेबाजी: 268/6, 40 ओवर (बेन डॉकिंस 62 रन, इसाक मोहम्मद 41 रन, बेन मेयस 31 रन, रॉकी फ्लिंटॉफ 16 रन, थॉमस रीव नाबाद 76 रन, जोसेफ मूरेस 0 रन, राल्फी अल्बर्ट 21 रन और सेबेस्टियन मॉर्गन 10 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (कनिष्क चौहान 3 विकेट, विहान मल्होत्रा ​​1 विकेट, नमन पुष्पक 1 विकेट और दीपेश देवेन्द्रन 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 274/6, 34.3 ओवर (अभिज्ञान कुंडू 12 रन, वैभव सूर्यवंशी 86 रन, विहान मल्होत्रा ​​46 रन, मौल्यराजसिंह चावड़ा 0 रन, राहुल कुमार 27 रन, हरवंश पंगलिया 11 रन, कनिष्क चौहान नाबाद 43 रन और आरएस अंबरीश नाबाद 31 रन.)

इंग्लैंड की गेंदबाजी: (सेबस्टियन मॉर्गन 1 विकेट, जेम्स मिंटो 1 विकेट, राल्फी अल्बर्ट 1 विकेट, अलेक्जेंडर वेड 2 विकेट और एलेक्स ग्रीन 1 विकेट).

Share Now

Tags

2nd test ind vs eng Ayush Mhatre Birmingham Weather Edgbaston Weather England U19 National Cricket Team England U19 National Cricket Team vs India U19 National Cricket Team England U19 National Cricket Team vs India U19 National Cricket Team 3rd ODI Scorecard England U19 National Cricket Team vs India U19 National Cricket Team Live Match England U19 National Cricket Team vs India U19 National Cricket Team Score England U19 National Cricket Team vs India U19 National Cricket Team Scorecard England U19 vs India U19 England U19 vs India U19 Live Score England U19 vs India U19 Live Score Update England U19 vs India U19 Live Streaming In India England U19 vs India U19 Live Toss England U19 vs India U19 Scorecard England vs India How To Watch England U19 vs India U19 India U19 National Cricket Team India vs England 2nd Test Thomas Rew Vaibhav Suryavanshi आयुष म्हात्रे इंग्लैंड इंग्लैंड U19 बनाम भारत U19 इंग्लैंड U19 बनाम भारत U19 कैसे देखें इंग्लैंड U19 बनाम भारत U19 भारत में लाइव स्ट्रीमिंग इंग्लैंड U19 बनाम भारत U19 लाइव मैच कैसे देखें इंग्लैंड U19 बनाम भारत U19 स्कोरकार्ड इंग्लैंड U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम टीम इंडिया थॉमस रेव भारत U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

संबंधित खबरें

India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Scorecard: हरारे में अफगानिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में बनाई अपनी जगह, एरोन जॉर्ज ने जड़ा धमाकेदार शतक; यहां देखें IND बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Scorecard: हरारे में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 311 रनों का टारगेट, फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Live Score Update: हरारे में टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: हरारे में अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\