India Tour Of Ireland And England 2026: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल जारी, यहां देखें सभी मुकाबलों की तारीख, समय और वेन्यू

इस दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया है, जबकि सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह नहीं मिली है. तिलक वर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. इसके अलावा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है.

भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Tour Of Ireland And England 2026 Full Schedule: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम जून और जुलाई 2026 में आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी. इस दौरे की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज से होगी. इसके बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 और 3 वनडे मुकाबलों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस दौरे के लिए 16 सदस्यीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है. यह भी पढ़ें: India Squad For Ireland, England T20Is: भारत की नई टी20 टीम का हुआ ऐलान, श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए 'सरपंच'; वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मौका

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरा भारतीय टीम के लिए काफी अहम माना जा रहा है. एक तरफ नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम नए युग की शुरुआत करेगी, वहीं युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सबकी नजरें रहेंगी. खासकर वैभव सूर्यवंशी के चयन ने क्रिकेट जगत में काफी चर्चा बटोरी है.

आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम दो टी20 मुकाबले खेलेगी. दोनों मैच बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में आयोजित होंगे. इसके बाद टीम इंग्लैंड रवाना होगी, जहां 5 टी20 और 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी.

आयरलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल (India Tour Of Ireland 2026 Schedule)

पहला टी20 - 26 जून 2026, सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट - शाम 7:30 बजे (IST)

दूसरा टी20 - 28 जून 2026, सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट - शाम 7:30 बजे (IST)

इंग्लैंड दौरे के टी20 मुकाबलों का शेड्यूल (India Tour Of England T20I Series Schedule)

पहला टी20 - 1 जुलाई 2026, रिवरसाइड ग्राउंड, डरहम - रात 11:00 बजे (IST)

दूसरा टी20 - 4 जुलाई 2026, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर - शाम 7:00 बजे (IST)

तीसरा टी20 - 7 जुलाई 2026, ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम - रात 11:00 बजे (IST)

चौथा टी20 - 9 जुलाई 2026, काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल - रात 11:00 बजे (IST)

पांचवां टी20 - 11 जुलाई 2026, द रोज बाउल, साउथेम्प्टन - रात 11:00 बजे (IST)

इंग्लैंड दौरे की वनडे सीरीज का शेड्यूल (India Tour Of England ODI Series Schedule)

पहला वनडे - 14 जुलाई 2026, एजबेस्टन, बर्मिंघम - शाम 5:30 बजे (IST)

दूसरा वनडे - 16 जुलाई 2026, सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ - शाम 5:30 बजे (IST)

तीसरा वनडे - 19 जुलाई 2026, लॉर्ड्स, लंदन - दोपहर 3:30 बजे (IST)

दौरे की सबसे बड़ी बातें

इस दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया है, जबकि सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह नहीं मिली है. तिलक वर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. इसके अलावा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है.

वैभव भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं और आयरलैंड दौरे पर उनके डेब्यू की संभावना जताई जा रही है. भारतीय टीम के इस दौरे पर फैंस की नजरें नए कप्तान श्रेयस अय्यर, युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी और उपकप्तान तिलक वर्मा के प्रदर्शन पर रहेंगी. यह दौरा भारतीय क्रिकेट के भविष्य को दिशा देने वाला साबित हो सकता है.

Share Now