India Squad For Sri Lanka Tour 2024: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, टी20 में सूर्यकुमार यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

India Squad For Sri Lanka Tour 2024: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे टीम में शामिल किया गया हैं. रोहित शर्मा ही वनडे टीम के कप्तान होंगे. वहीं सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है. टी20 और वनडे सीरीज में शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान बनाया गया हैं. रियान पराग, शिवम दुबे और रिंकू सिंह को टीम इंडिया में शामिल किया है. केएल राहुल और ऋषभ पंत की भारत की वनडे टीम में वापसी हुई है.

भारत के श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान:

भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज.

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा.