India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 1st ODI Match Likely Playing XI: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार यानी 30 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रांची (Ranchi) के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (JSCA International Stadium Complex) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज अब खत्म हो गई है. इसमें टीम इंडिया को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Indian Batsman Against South Africa In ODI: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहां देखें पूरी लिस्ट
इस सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) खेलते हुए नजर आएंगे. वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होने वाली है और सीरीज का पहला मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के दौरान एक बार फिर फैंस को रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव दिख सकते हैं.
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा. इसके बाद तीसरा और वनडे सीरीज का आखिरी मैच छह दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेल जाएगा. ये सभी मुकाबले दोपहर में डेढ़ बजे से शुरू होंगे. इससे आधे घंटे पहले यानी एक बजे टॉस होगा. रात करीब 10 बजे के करीब मैच खत्म भी हो जाएगा.
पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज कर सकते हैं. यशस्वी जायसवाल प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल की जगह लेंगे जो कि चोटिल होने के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज मिस करने वाले हैं. इसके बाद तीन नंबर पर विराट कोहली बल्लेबाजी करते नजर आएंगे. वहीं, कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल नंबर-4 की पॉजिशन पर बैटिंग करने की जिम्मेदारी उठा सकते हैं.
टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत नंबर-5 पर खेलते दिख सकते हैं. ऋषभ के लिए रांची वनडे कमबैक गेम हो सकता है. टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वनडे में वापसी हुई है. रवींद्र जडेजा प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बना सकते हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज़ जैसे अनुभवी गेंदबाज़ों को नहीं चुना गया है, ऐसे में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे युवा तेज गेंदबाज़ बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे. इन दोनों के अलावा तीसरे पेसर के तौर पर इलेवन में प्रसिद्ध कृष्णा को चुना जा सकता है. बतौर स्पिनर्स कुलदीप यादव पहली पसंद रहेंगे, वहीं कुलदीप यादव के अलावा वाशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा टीम को मजबूती देंगे.
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे हेड टू हेड (IND vs SA ODI Head To Head)
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 94 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 51 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 40 मैच में जीत मिली है. वहीं 3 मैच रद्द हुए हैं. आंकड़े में साउथ अफ्रीका काफी आगे है.
पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY