India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Live Streaming In India: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा महामुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा आकर्षण रहा है. भारत की टीम में ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी परिस्थिति में गेम बदल सकते हैं. वहीं पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, शादाब खान और फखर जमान जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जो बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं.

टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 27th Match Live Streaming And Telecast Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान सरकार ने पहले इस मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी लेकिन आईसीसी के साथ हुई पीसीबी की बैठक के बाद इससे यू टर्न ले लिया. टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों के लिए टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला अहम होगा. सुपर 8 में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan Stats In T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा आकर्षण रहा है. भारत की टीम में ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी परिस्थिति में गेम बदल सकते हैं. वहीं पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, शादाब खान और फखर जमान जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जो बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं.

दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कई यादगार मुकाबले खेले गए हैं. आईसीसी टूर्नामेंट में जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, रोमांच चरम पर होता है. मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला कांटे की टक्कर का हो सकता है.

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs PAK T20I Head To Head Record)

टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारत और पाकिस्तान जब भी आमने-सामने आए हैं, रोमांच अपनी चरम सीमा पर रहा है. आंकड़ों की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा पाकिस्तान पर पूरी तरह भारी नजर आता है. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इनमें से भारत ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान केवल 3 मैच ही जीत सका है.

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच 27वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs PAK T20 World Cup 27th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले किया जाएगा.

भारत में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले 27वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs PAK T20 World Cup 27th Match Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस महामुकाबले का सीधा प्रसारण आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं.

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच 27वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch IND vs PAK T20 World Cup 27th Match Live Streaming In India)

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs PAK 27th Match Playing Prediction)

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

पाकिस्तान: उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद और फखर जमान.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Pitch Report: कोलंबो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Recap Of Past India vs Pakistan T20 Matches: महामुकाबले से पहले जानिए भारत-पाकिस्तान के पिछले टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों का पूरा हिसाब-किताब

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\