पूर्व तेज गेंदबाज Munaf Patel का बड़ा खुलासा, 10 साल बाद बताया वर्ल्ड कप 2011 में Mohammad Hafeez को आउट करने के बाद क्या कहा था

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, 'यह पल किस को याद है? पटेल के इस तस्वीर पर उनके एक फैंस ने ट्वीट करते हुए जवाब दिया है, 'यह पल साल 2011 वर्ल्ड कप का है.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का दृश्य (Photo Credits: Twitter/Munaf Patel)

नई दिल्ली, 2 जुलाई: भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल (Munaf Patel) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 (ICC World Cup 2011) की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, 'यह पल किस को याद है? पटेल के इस तस्वीर पर उनके एक फैंस ने ट्वीट करते हुए जवाब दिया है, 'यह पल साल 2011 वर्ल्ड कप का है. आपने सेमीफाइनल मुकाबले में विपक्षी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज को आउट किया था.'

इसके अलावा पटेल के एक अन्य फैंस ने उनसे सवाल करते हुए पूछा है, 'सर आपको याद है मैंने इस विकेट को लेकर आपसे सवाल पूछा था कि आपने हफीज को आउट करने के बाद उनसे क्या कहा था?' पटेल ने अपने फैंस के इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा है, 'मैंने मोहम्मद हफीज को मुझे विकेट देने के लिए धन्यवाद कहा था.' इसके अलावा उन्होंने इस जवाब पर हसीं भी जाहिर की है.

यह भी पढ़ें- ICC T20I World Cup 2021: आकाश चोपड़ा ने T20I वर्ल्ड कप के लिए चुना 7 तेज गेंदबाज, देखें लिस्ट

बता दें कि भारतीय टीम ने 2011 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में विपक्षी टीम पाकिस्तान को 29 रनों से करारी शिकस्त दी थी. इस मुकाबले में मुनाफ पटेल ने भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुवाई करते हुए अपने 10 ओवरों के स्पेल में महज 40 रन खर्च करते हुए दो अहम विकेट चटकाए थे.

बात करें मुनाफ पटेल के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए 13 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 25 पारियों में 38.5 की एवरेज से 35 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट के अलावा उन्होंने देश के लिए 70 वनडे मैच खेलते हुए 67 पारियों में 30.3 की एवरेज से 86 और तीन T20I क्रिकेट मैच खेलते हुए तीन पारियों में 21.5 की एवरेज से चार विकेट चटकाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट