पूर्व तेज गेंदबाज Munaf Patel का बड़ा खुलासा, 10 साल बाद बताया वर्ल्ड कप 2011 में Mohammad Hafeez को आउट करने के बाद क्या कहा था
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, 'यह पल किस को याद है? पटेल के इस तस्वीर पर उनके एक फैंस ने ट्वीट करते हुए जवाब दिया है, 'यह पल साल 2011 वर्ल्ड कप का है.
नई दिल्ली, 2 जुलाई: भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल (Munaf Patel) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 (ICC World Cup 2011) की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, 'यह पल किस को याद है? पटेल के इस तस्वीर पर उनके एक फैंस ने ट्वीट करते हुए जवाब दिया है, 'यह पल साल 2011 वर्ल्ड कप का है. आपने सेमीफाइनल मुकाबले में विपक्षी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज को आउट किया था.'
इसके अलावा पटेल के एक अन्य फैंस ने उनसे सवाल करते हुए पूछा है, 'सर आपको याद है मैंने इस विकेट को लेकर आपसे सवाल पूछा था कि आपने हफीज को आउट करने के बाद उनसे क्या कहा था?' पटेल ने अपने फैंस के इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा है, 'मैंने मोहम्मद हफीज को मुझे विकेट देने के लिए धन्यवाद कहा था.' इसके अलावा उन्होंने इस जवाब पर हसीं भी जाहिर की है.
Who all know this moment????? pic.twitter.com/8Ofd6NsR97
— Munaf Patel (@munafpa99881129) July 2, 2021
यह भी पढ़ें- ICC T20I World Cup 2021: आकाश चोपड़ा ने T20I वर्ल्ड कप के लिए चुना 7 तेज गेंदबाज, देखें लिस्ट
बता दें कि भारतीय टीम ने 2011 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में विपक्षी टीम पाकिस्तान को 29 रनों से करारी शिकस्त दी थी. इस मुकाबले में मुनाफ पटेल ने भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुवाई करते हुए अपने 10 ओवरों के स्पेल में महज 40 रन खर्च करते हुए दो अहम विकेट चटकाए थे.
I thanked Hafeez for giving me wicket
Hehehe
— Munaf Patel (@munafpa99881129) July 2, 2021
बात करें मुनाफ पटेल के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए 13 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 25 पारियों में 38.5 की एवरेज से 35 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट के अलावा उन्होंने देश के लिए 70 वनडे मैच खेलते हुए 67 पारियों में 30.3 की एवरेज से 86 और तीन T20I क्रिकेट मैच खेलते हुए तीन पारियों में 21.5 की एवरेज से चार विकेट चटकाए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2021 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

