देश के इन 3 खिलाड़ियों ने सबसे कम उम्र में खेले हैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट

क्रिकेट के मैदान में हर युवा खिलाड़ी की इच्छा होती है कि वह जल्द से जल्द से अपने देश के लिए तीनों फॉर्मेट में शिरकत करे. इसमें कई खिलाड़ी कामयाब हुए हैं तो कईयों को अभी भी इंतजार करना पड़ना रहा है. ऐसे में हम आज आपको को इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि सबसे कम उम्र में देश के लिए किन तीन खिलाड़ियों ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट खेले हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

नई दिल्ली, 16 जनवरी: क्रिकेट के मैदान में हर युवा खिलाड़ी की इच्छा होती है कि वह जल्द से जल्द से अपने देश के लिए तीनों फॉर्मेट में शिरकत करे. इसमें कई खिलाड़ी कामयाब हुए हैं तो कईयों को अभी भी इंतजार करना पड़ना रहा है. ऐसे में हम आज आपको को इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि सबसे कम उम्र में देश के लिए किन तीन खिलाड़ियों ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट खेले हैं. उनके नाम इस प्रकार हैं-

इशांत शर्मा (Ishant Sharma):

देश के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भारत के लिए सबसे कम उम्र में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं. शर्मा ने देश के लिए महज 19 साल 152 दिनों में क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शिरकत की. शर्मा ने देश के लिए सर्वप्रथम 25 मई 2007 में बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. इसके पश्चात् उन्होंने 29 जून 2007 में वनडे और एक फरवरी 2008 में भारत के लिए T20 क्रिकेट में डेब्यू किया.

यह भी पढ़ें- Ishant Sharma’s Wife Pratima Pens Heartfelt Note: प्रतिमा सिंह ने इशांत शर्मा के लिए लिखा इमोशनल मैसेज, कहा- मैं आपके द्वारा किए गए संघर्षों और बलिदानों को जानती हूं

ऋषभ पंत (Rishabh Pant):

भारत के युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत का नंबर इस लिस्ट में दुसरे स्थान पर आता है. पंत ने देश के लिए क्रिकेट के सभी फॉर्मेट 21 साल 10 दिन में खेले. पंत ने भारत के लिए अपना पहला T20 मुकाबला एक फरवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला. इसके पश्चात् उन्होंने 18 अगस्त 2018 में टेस्ट और 21 अक्टूबर 2018 में वनडे प्रारूप में डेब्यू किया.

वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar):

इस लिस्ट में तीसरा नाम भारत के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर का आता है. सुंदर ने देश के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूप 21 साल 102 दिन में खेले. उन्होंने वनडे क्रिकेट से भारत के लिए डेब्यू किया. सुंदर ने पहला वनडे मुकाबला 13 दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेला. इसके बाद उन्हें देश के लिए 24 दिसंबर 2017 में T20 क्रिकेट में भी डेब्यू करने का मौका मिला. इसके पश्चात् उन्हें हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भी देश के लिए डेब्यू किया है.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: स्मिथ जैसे दिग्गज को आउट करने के बाद मीडिया के सामने आये वॉशिंगटन सुंदर, बताया इस चीज से मिला फायदा

बात करें उनके क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए अबतक एक वनडे मैच खेलते हुए एक और 26 T20 क्रिकेट मैच खेलते हुए 25 इनिंग्स में 29.1 की एवरेज से 21 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में सुंदर ने अबतक एक सफलता प्राप्त की है. टेस्ट क्रिकेट में उनका पहला शिकार स्टीव स्मिथ हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स