क्रिकेट

India Beat Sri Lanka Tri-Nation Series 2025 Final Match Video Highlights: फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 97 रनों से रौंदा, ट्राई सीरीज के खिताब किया अपने नाम; यहां देखें IND W बनाम SL W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 342 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 116 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने 101 गेंदों पर 15 चौके और दो छक्के लगाए. स्मृति मंधाना के अलावा हरलीन देयोल ने 47 रन बनाए.

India Beat Sri Lanka Tri-Nation Series 2025 Final Match Video Highlights: फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 97 रनों से रौंदा, ट्राई सीरीज के खिताब किया अपने नाम; यहां देखें IND W बनाम SL W मैच का वीडियो हाइलाइट्स
श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, Tri-Nation Series 2025 Final Match Full Highlights: श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला आज यानी 11 मई को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 97 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने ट्राई सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया हैं. इस ट्राई सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में थीं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चमारी अथापत्थु (Chamari Athapaththu) कर रहीं थीं. यह भी पढ़ें: India Beat Sri Lanka Tri-Nation Series 2025 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 97 रनों से हराया, ट्राई सीरीज के खिताब पर किया कब्जा, स्नेह राणा और अमनजोत कौर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें IND W बनाम SL W मैच का स्कोरकार्ड

श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का फुल हाइलाइट्स

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 342 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 116 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने 101 गेंदों पर 15 चौके और दो छक्के लगाए. स्मृति मंधाना के अलावा हरलीन देयोल ने 47 रन बनाए.

दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को इनोका राणावीरा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से मल्की मदारा, ड्यूमी विहंगा और सुगंधिका कुमारी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. मल्की मदारा, ड्यूमी विहंगा और सुगंधिका कुमारी के अलावा इनोका राणावीरा ने एक विकेट चटकाए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 343 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज हसनी परेरा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई. इसके बाद सलामी बल्लेबाज विशमी गुणरत्ने और कप्तान चमारी अथापथु ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 65 रन के पार लेकर गए. श्रीलंका की पूरी टीम 48.2 में महज 245 रन बनाकर सिमट गई. श्रीलंका की तरफ से कप्तान चमारी अथापथु ने सबसे ज्यादा 51 रनों की धुआंधार पारी खेली.

इस धमाकेदार पारी के दौरान चमारी अथापथु ने 66 गेंदों पर छह चौका और एक छक्का लगाए. चमारी अथापथु के अलावा नीलाक्षी डी सिल्वा ने 48 रन बटोरे. वहीं, टीम इंडिया को अमनजोत कौर ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. स्नेह राणा के अलावा अमनजोत कौर ने तीन विकेट चटकाए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2025 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).