India Beat New Zealand, Champions Trophy 2025 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को विकेट से 4 हराकर टीम इंडिया ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर किया कब्जा, रोहित शर्मा श्रेयस अय्यर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज यानी 9 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को विकेट से हरा दिया हैं.

रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Champions Trophy 2025 Finals Full Scorecard: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल मुकाबला आज यानी 9 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर ली हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे थे. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर थीं. यह भी पढ़ें: IND vs NZ, ICC Champions Trophy 2025 Final Match Scorecard: न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को दिया 252 रनों का टारगेट, डेरिल मिशेल और माइकल ब्रेसवेल ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड

यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड:

इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 57 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से स्टार आलराउंडर डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा 63 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान डेरिल मिशेल ने 101 गेंदों पर तीन चौके लगाए. डेरिल मिशेल के अलावा माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 53 रन बनाए.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया को स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के अलावा मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 252 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए महज 112 गेंदों पर 105 रन बोर्ड पर लगा दिए. टीम इंडिया ने महज 49 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 76 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 83 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए. रोहित शर्मा के अलावा श्रेयस अय्यर ने 48 रन बटोरे.

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को कप्तान मिशेल सेंटनर ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से मिशेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. मिशेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल के अलावा काइल जैमीसन और रचिन रविंद्र ने एक-एक विकेट लिए. टीम इंडिया ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर ली हैं. रोहित शर्मा की अगुवाई में करीब आठ महीने में टीम इंडिया ने दो आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम कर चुकी हैं.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 251/7, 50 ओवर (विल यंग 15 रन, ​​रचिन रविंद्र 37 रन, केन विलियमसन 11 रन, डेरिल मिशेल 63 रन, टॉम लैथम 14 रन, ग्लेन फिलिप्स 34 रन, माइकल ब्रेसवेल नाबाद 53 रन, मिशेल सेंटनर 8 रन और नाथन स्मिथ नाबाद 0 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (मोहम्मद शमी 1 विकेट, वरुण चक्रवर्ती 2 विकेट, कुलदीप यादव 2 विकेट और रवींद्र जड़ेजा 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 254/6, 49 ओवर (रोहित शर्मा 76 रन, शुभमन गिल 31 रन, विराट कोहली 1 रन, श्रेयस अय्यर 48 रन, अक्षर पटेल 29 रन, केएल राहुल नाबाद 34 रन, हार्दिक पांड्या 18 रन और रवींद्र जडेजा नाबाद 9 रन.)

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (काइल जैमीसन 1 विकेट, मिशेल सेंटनर 2 विकेट, माइकल ब्रेसवेल 2 विकेट और रचिन रविंद्र 1 विकेट).

Share Now

Tags

-Dubai 2025 ICC Champions Trophy 2025 ICC Champions Trophy Final 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल Axar Patel Champions Trophy Champions Trophy 2025 champions trophy match Cricket Final cricket final match 2025 Daryl Mitchell Dubai International Stadium Dubai International Stadium Pitch Report Dubai Pitch Report Dubai Weather Dubai Weather Report Dubai weather update Finals Glenn Phillips hardik pandya ICC Champions Trophy ICC Champions Trophy 2025 ICC Champions Trophy 2025 Final IND vs NZ INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Live Score India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Live Scorecard India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Score India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Scorecard india new zealand final match India New Zealand match india new zealand match time india versis newzealandchampions trophy final time india versus new zealand india versus new zealand final INDIA VS NEW ZEALAND india vs new zealand final match india vs new zealand final match date India vs New Zealand Live India vs New Zealand Live Score India vs New Zealand Live Scorecard India vs New Zealand Live Streaming India vs New Zealand Live Streaming In India india vs new zealand match live india vs new zealand match time India vs New Zealand Pitch Report India vs New Zealand Score India vs New Zealand Score Update India vs New Zealand Scorecard India vs New Zealand Tickets india vs new zealand today india vs new zeland india vs newzland India vs NZ india vs nz match Indian cricket Kane Williamson KL Rahul Kuldeep Yadav Kyle Jamieson live breaking news headlines match time today match timing final match today time Michael Bracewell Mitchell Santner Mohammed Shami Nathan Smith new zealand india new zealand national cricket team NEW ZEALAND VS INDIA NZ vs IND Rachin Ravindra Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shreyas Iyer Shubman Gill Team India Team India vs New Zealand today match time today match time india todays match time Tom Latham Varun Chakaravarthy Virat Kohli Virat Kohli Record in ICC Finals Will Young William O'Rourke अक्षर पटेल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल इंडिया बनाम न्यूजीलैंड काइल जैमीसन कुलदीप यादव केएल राहुल केन विलियमसन ग्लेन फिलिप्स चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम इंडिया टीम भारत बनाम न्यूजीलैंड टॉम लैथम डेरिल मिशेल दुबई दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम दुबई पिच रिपोर्ट दुबई मौसम दुबई मौसम अपडेट दुबई मौसम रिपोर्ट नाथन स्मिथ न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत बनाम न्यूजीलैंड भारत बनाम न्यूजीलैंड पिच रिपोर्ट भारत बनाम न्यूजीलैंड भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन भारत बनाम न्यूजीलैंड स्कोरकार्ड भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम माइकल ब्रेसवेल मिशेल सेंटनर मोहम्मद शमी रचिन रविंद्र रवींद्र जडेजा रोहित शर्मा वरुण चक्रवर्ती विराट कोहली विल यंग विलियम ओरोर्के शुभमन गिल श्रेयस अय्यर हार्दिक पांड्या

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\