India A vs Sri Lanka A Tri-Series Final 2026: इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को हराकर जीता खिताब, वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

कप्तान तिलक वर्मा ने भी जिम्मेदार बल्लेबाजी करते हुए 90 गेंदों में 67 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया. यह उनके लिस्ट-ए करियर का 14वां अर्धशतक रहा. तिलक ने रुतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन और कुमार कुशाग्र के साथ 63 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

इंडिया A (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India A vs Sri Lanka A Tri-Series Final: इंडिया-ए ने रविवार को त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इस टूर्नामेंट में तीसरी टीम अफगानिस्तान-ए थी. फाइनल में इंडिया-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी और कप्तान तिलक वर्मा की शानदार पारियों की बदौलत 377/9 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में श्रीलंका-ए की टीम 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई. इस जीत के साथ भारत ने शानदार अंदाज में खिताब पर कब्जा जमा लिया. यह भी पढ़ें: India Squad For IND vs ENG ODI 2026 Announced: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल को मिली कप्तानी; विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की हुई वापसी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-ए को वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य ने तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 53 गेंदों में 132 रन जोड़ दिए. प्रियांश आर्य ने 39 रन बनाए, जबकि वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा ने 67 रन, कुमार कुशाग्र ने 36 रन और अनुकूल रॉय ने 39 रन की उपयोगी पारियां खेलीं, जिससे टीम 377/9 तक पहुंचने में सफल रही.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका-ए की ओर से सदीरा समविक्रमा ने 52 रन और वानुजा सहान ने 62 रन की पारी खेली. हालांकि अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके और पूरी टीम 311 रन पर ऑलआउट हो गई.

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक पारी के दौरान केवल 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने 29 गेंदों पर 10 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 94 रन बनाए. इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 324.14 रही, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में 50 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है. वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के कौशल्या वीररत्ने का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2005 में 12 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था, वहीं सरफराज खान 15 गेंदों में अर्धशतक के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं.

पहली 11 गेंदों में 10 बाउंड्री लगाने का कारनामा

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पहली 11 गेंदों में 10 बार बाउंड्री लगाकर एक और अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया. इनमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. अर्धशतक तक पहुंचते समय उनकी स्ट्राइक रेट 454.55 थी, जो लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक है.

तिलक वर्मा का 14वां लिस्ट-ए अर्धशतक

कप्तान तिलक वर्मा ने भी जिम्मेदार बल्लेबाजी करते हुए 90 गेंदों में 67 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया. यह उनके लिस्ट-ए करियर का 14वां अर्धशतक रहा. तिलक ने रुतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन और कुमार कुशाग्र के साथ 63 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

इस पारी के साथ तिलक वर्मा के लिस्ट-ए क्रिकेट में 52 मैचों में 2,142 रन हो गए हैं. उनकी कप्तानी में इंडिया-ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए त्रिकोणीय सीरीज का खिताब अपने नाम किया.

Share Now