India A vs Sri Lanka A Final 2026: खिताबी मुकाबले में भारत-ए का होगा श्रीलंका-ए से सामना, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सभी की निगाहें
लीग चरण में श्रीलंका-ए और भारत-ए के बीच दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था. दोनों टीमों के बीच यह मैच टाई रहा और नतीजा सुपर ओवर में निकला. सुपर ओवर में श्रीलंका-ए टीम बाजी मारने में सफल रही थी. ऐसे में भारतीय-ए टीम के पास अब फाइनल मुकाबले में उस हार का बदला लेने और ट्रॉफी अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा.
India A National Cricket Team vs Sri Lanka A National Cricket Team Final Match Preview: तिलक वर्मा (Tilak Varma) की कप्तानी में खेल रही भारतीय-ए क्रिकेट टीम (India A Cricket Team) ने श्रीलंका में आयोजित वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली थी. अब 21 जून को खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया-ए का सामना मेजबान श्रीलंका-ए क्रिकेट टीम (Sri Lanka A Cricket Team) से होगा. दांबुला (Dambulla) में 19 जून को खेले गए लीग चरण के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका-ए ने अफगानिस्तान-ए को 103 रनों से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया. इस मुकाबले में श्रीलंका-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 322 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अफगानिस्तान-ए की टीम 42.5 ओवर में 219 रन पर सिमट गई. यह भी पढ़ें: India vs Afghanistan, 3rd ODI Match Toss Winner Prediction: चेन्नई में भारत और अफगानिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा दिख रहा है भारी
श्रीलंका-ए टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और फाइनल में पहुंचकर अपनी दावेदारी मजबूत की है. वहीं भारतीय-ए टीम भी खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. दोनों टीमों के बीच पहले भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं, ऐसे में फाइनल के बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है.
वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सभी की नजरें
दांबुला के मैदान पर 21 जून को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में भारतीय-ए टीम के 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं. वैभव को हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में भी शामिल किया गया है. हालांकि इस ट्राई सीरीज में उनका बल्ला अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है.
वैभव सूर्यवंशी ने इस टूर्नामेंट में अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह 29.25 की औसत से 117 रन ही बना सके हैं. उनके बल्ले से अभी तक एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं निकली है. ऐसे में फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में उनसे एक बड़ी और मैच जिताऊ पारी की उम्मीद की जा रही है.
श्रीलंका-ए से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी भारतीय-ए टीम
भारतीय-ए टीम ने ट्राई सीरीज की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी. टीम ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका-ए को 8 रन से हराया था. इसके बाद अफगानिस्तान-ए के खिलाफ भारत को डीएलएस नियम के तहत हार का सामना करना पड़ा.
वहीं लीग चरण में श्रीलंका-ए और भारत-ए के बीच दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था. दोनों टीमों के बीच यह मैच टाई रहा और नतीजा सुपर ओवर में निकला. सुपर ओवर में श्रीलंका-ए टीम बाजी मारने में सफल रही थी. ऐसे में भारतीय-ए टीम के पास अब फाइनल मुकाबले में उस हार का बदला लेने और ट्रॉफी अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा.
दोनों टीमों के पास युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की भरमार है. ऐसे में फाइनल मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. भारतीय-ए टीम जहां तिलक वर्मा की कप्तानी में खिताब जीतने उतरेगी, वहीं श्रीलंका-ए घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी.