क्रिकेट

India A Beat Oman, 12th Match, Group B Scorecard: इंडिया ए ने ओमान को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, आयुष बडोनी ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें IND A बनाम OMA मैच का स्कोरकार्ड

इंडिया ए की टीम को आकिब खान ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंडिया ए की ओर से आकिब खान, रसिख दार सलाम, निशांत सिंधु, रमनदीप सिंह और रविश्रीनिवासन साई किशोर ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. इंडिया ए की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 141 रन बनाने थे.

India A Beat Oman, 12th Match, Group B Scorecard: इंडिया ए ने ओमान को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, आयुष बडोनी ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें IND A बनाम OMA मैच का स्कोरकार्ड
भारत ए बनाम ओमान (Photo Credits: Twitter)

India A National Cricket Team vs Oman National Cricket Team, ACC Men's T20 Emerging Teams Asia Cup 2024 Match Scorecard: एसीसी पुरुष टी20 इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024 का 12वां मैच आज भारत ए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मैच अल अमराट (Al Amerat) के अल अमराट क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) (Al Amerat Cricket Ground, Ministry Turf 1) में खेला गया. इस मुकाबले में इंडिया ए ने ओमान को छह विकेट से रौंद दिया हैं. इस टूर्नामेंट में भारत ए ने भी टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया. भारत ए ने तीन मैच खेले हैं. जिसमें तीनों में जीत दर्ज की है. इसके अलावा सेमीफाइनल में भी भारत ए क्वालीफाई कर चुकी है. India A vs Oman, 12th Match, Group B 1st Inning Scorecard: ओमान ने टीम इंडिया ए को दिया 141 रनों का लक्ष्य, गेंदबाजों ने बरपाया कहर; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस मुकाबले में ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की टीम का आगाज अच्छा नहीं रहा औरमहज 33 रन पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. ओमान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 140 रन बनाए. ओमान की तरफ से मोहम्मद नदीम ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली. मोहम्मद नदीम के अलावा हम्माद मिर्जा ने नाबाद 28 रन बनाए.

इंडिया ए की टीम को आकिब खान ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंडिया ए की ओर से आकिब खान, रसिख दार सलाम, निशांत सिंधु, रमनदीप सिंह और रविश्रीनिवासन साई किशोर ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. इंडिया ए की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 141 रन बनाने थे.

यहां देखें IND A बनाम OMA मैच का स्कोरकार्ड:

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए की शुरूआत कुछ खास नहीं रहीं और महज 43 रन पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद तिलक वर्मा और आयुष बडोनी ने मिलकर पारी को संभाला. इंडिया ए ने महज 15.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

इंडिया ए की तरफ से आयुष बडोनी ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली. इस उम्दा पारी के दौरान आयुष बडोनी ने महज 27 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए. आयुष बडोनी के अलावा तिलक वर्मा ने नाबाद 36 रन बनाए. ओमान की टीम को जय ओडेड्रा ने पहली बड़ी सफतला दिलाई. ओमान की ओर से जय ओडेड्रा, करण सोनावले, सुफियान महमूद और आमिर कलीम ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2024 09:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).