क्रिकेट

हैदराबाद टेस्ट: भारत पहली पारी में 367 रनों पर आलआउट

भारतीय क्रिकेट टीम ने अजिंक्य रहाणे (80) और ऋषभ पंत (92) की शानदार पारियों के दम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में 367 रन बना लिए हैं.

हैदराबाद टेस्ट: भारत पहली पारी में 367 रनों पर आलआउट
भारत आलआउट (Photo Credit: Twitter)

हैदराबाद: भारतीय क्रिकेट टीम ने अजिंक्य रहाणे (80) और ऋषभ पंत (92) की शानदार पारियों के दम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में 367 रन बना लिए हैं. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 56 रनों की बढ़त बनाई है. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर जारी इस मैच में भारत के लिए पहली पारी में पृथ्वी शॉ (70) ने भी अहम योगदान दिया.

इस पारी में वेस्टइंडीज के लिए कप्तान जेसन होल्डर ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए. इसके अलावा शेनन गैब्रिएल ने तीन और जोमेल वारिकान ने दो विकेट लिए. वेस्टइंडीज ने इससे पहले अपनी पहली पारी में 311 रन बनाए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2018 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).