IND W vs WI W 2nd ODI 2024 Scorecard: भारतीय महिला टीम ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 115 रनों से धोया, सीरीज में बनाई 2-0 से बढ़त, हरलीन देओल के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
दूसरे वनडे मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज महिला टीम को 115 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 358/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो कि वनडे में उनका संयुक्त सर्वोच्च स्कोर भी है. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 46.2 ओवर में 243 रन पर ऑलआउट हो गई
Indian Women's National Cricket Team vs West Indies Women's Cricket Team Match Scorecard: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला 24 दिसंबर(मंगलवार) को वडोदरा (Vadodara) के कोटाम्बी स्टेडियम (Kotambi Stadium) में खेला गया. दूसरे वनडे मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज महिला टीम को 115 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 358/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो कि वनडे में उनका संयुक्त सर्वोच्च स्कोर भी है. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 46.2 ओवर में 243 रन पर ऑलआउट हो गई. यह भी पढ़ें: दूसरे वनडे में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को दिया 359 रनों का विशाल लक्ष्य, हरलीन देओल ने ठोका शतक, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
भारतीय टीम की बल्लेबाजी में हरलीन देओल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 103 गेंदों पर 115 रन बनाए। उनकी इस पारी में 16 चौके शामिल थे. उनके साथ-साथ प्रतीका रावल ने भी बेहतरीन 76 रन बनाए और स्मृति मंधाना ने 53 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. वेस्टइंडीज की गेंदबाजी में कायाना जोसेफ (2 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट) और अफी फ्लेचर (6 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट) ने कुछ हद तक किफायती प्रदर्शन किया.
भारतीय महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला मैच का स्कोरकार्ड
वेस्टइंडीज की ओर से हेली मैथ्यूज ने शानदार शतक जड़ते हुए 109 गेंदों पर 106 रन बनाए. हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल पाया. शमाइन कैंपबेल ने 38 रन बनाए, जबकि ज़ायडा जेम्स ने 25 रनों का योगदान दिया. भारतीय गेंदबाजों ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया. प्रिया मिश्रा ने 9.2 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि प्रतीका रावल और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए, वेस्टइंडीज की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और निर्धारित लक्ष्य से 115 रन पीछे रह गई, भारतीय टीम ने यह मैच 115 रनों से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. अब तीसरा और अंतिम वनडे मैच औपचारिकता भर रह गया है, लेकिन भारतीय टीम के पास इसे जीतकर वाइटवॉश करने का मौका रहेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2024 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

