IND W vs WI W 2nd ODI 2024 Live Streaming: आज टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला 24 दिसंबर मंगलवार को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के कोटाम्बी स्टेडियम (Kotambi Stadium) में खेला जाएगा.

WI vs IND (Photo: @BCCIWomen)

India Women's National Cricket Team vs West Indies Women's Cricket Team 2nd ODI 2024 Live Streaming: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला 24 दिसंबर मंगलवार को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के कोटाम्बी स्टेडियम (Kotambi Stadium) में खेला जाएगा. पहले वनडे में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 211 रनों से धूल चटाई. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 26.2 ओवर में 103 रनों पर सिमट गई. अब सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया की नजरें सीरीज पर कब्जा ज़माने पर होगी. दूसरी ओर, मेहमान टीम दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगी. यह भी पढें: IND-W vs WI-W 2024, Vadodara Weather & Pitch Report: वेस्टइंडीज महिला बनाम भारतीय महिला दूसरे वनडे पर बारिश का साया? यहां जानें वड़ोदरा का मौसम और कोटाम्बी स्टेडियम की पिच का हाल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह वनडे सीरीज आईसीसी महिला चैम्पियनशिप 2022-25 का हिस्सा है. भारतीय महिला टीम वर्तमान में आईसीसी महिला वनडे टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है जबकि वेस्टइंडीज महिला टीम छठे स्थान पर है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) कर रही हैं. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

भारतीय महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच दूसरा वनडे कब खेला जाएगा?

भारतीय महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 24 दिसंबर मंगलवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे वडोदरा (Vadodara) के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारतीय महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कहां देखें?

बता दें की भारत में टीवी पर भारतीय महिला और वेस्टइंडीज महिला वनडे सीरीज़ का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 के चैनलों पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से दूसरे वनडे मुकाबला का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड

टीम इंडिया: स्मृति मंधाना, नंदिनी कश्यप, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, राघवी बिस्ट, रेणुका ठाकुर सिंह, प्रिया मिश्रा, तितास साधु, साइमा ठाकोर, मिन्नू मणि, राधा यादव

वेस्टइंडीज: हेले मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल, आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, नेरिसा क्राफ्टन, डींड्रा डॉटिन, अफी फ्लेचर, शबिका गजनबी, चिनेले हेनरी, ज़ैदा जेम्स, कियाना जोसेफ, मैंडी मंगरू, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक, राशदा विलियम्स

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs New Zealand Women, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: महिला टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs New Zealand Women, T20 World Cup 2026 4th Match Key Players To Watch Out: महिला टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

West Indies Women vs New Zealand Women Dream11 Prediction, T20 World Cup 2026 4th Match: महिला टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

West Indies Women vs New Zealand Women T20I Stats: महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े