T20 क्रिकेट में तीन मेडन ओवर डालने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी दिप्ती शर्मा
ऑफ-स्पिनर दिप्ती शर्मा ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में दमदार प्रदर्शन किया. शर्मा ने मुकाबले में किए चार ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट चटकाए और तीन मेडन भी डाले.
IND W vs SA W T20: ऑफ-स्पिनर दिप्ती शर्मा (Deepti Sharma) ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में दमदार प्रदर्शन किया. शर्मा ने मुकाबले में किए चार ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट चटकाए और तीन मेडन भी डाले. वह एक टी-20 मैच में इतने मेडन डालने वाली पहली भारतीय हैं. उन्होंने केवल अपने चौथे ओवर में रन दिए और दो मेडन ओवर में विकेट भी चटकाए.
शर्मा की शानदार गेंदबाजी के कारण मेजबान टीम 131 के स्कोर भी डिफेंड करने में कामयाब रही. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 43 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए. यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के कोच बने बॉब कार्टर
जवाब में दक्षिण अफ्रीका की ओर से मिगनोन डू प्रीज ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन मेहमान टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई. गेंदबाजी में शर्मा के अलावा, शिखा पांडे, पूनम यादव और राधा यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। हरमनप्रीत को एक विकेट मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2019 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

