IND-W vs SA-W Dream11 Prediction, 18th Match: महिला टी-20 विश्व कप में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला टी-20 विश्व कप का यह अहम मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा. भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत को हराकर टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

India Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 18th Match Dream11 Prediction: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी 21 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम (Old Trafford Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं लॉरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी जीत हासिल कर सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. भारत ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. यह भी पढ़ें: IND-W vs SA-W, Women's T20 World Cup 2026 18th Match Live Streaming In India: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी भारतीय टीम, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला टी-20 विश्व कप का यह अहम मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा. भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत को हराकर टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड (IND-W vs SA-W Head To Head)

महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम को 10 मुकाबलों में सफलता मिली है. वहीं 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका. हालांकि अप्रैल 2026 में खेली गई द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4-1 से हराया था. ऐसे में प्रोटियाज टीम का मनोबल काफी ऊंचा रहेगा.

भारतीय टीम को स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिगेज से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अहम भूमिका निभा सकती हैं. गेंदबाजी में श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल पर नजरें रहेंगी. दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की टीम लॉरा वोल्वार्ड्ट, सुने लुस, मरिजाने कप्प और एनेरी डर्कसेन के दम पर भारत को चुनौती देना चाहेगी. गेंदबाजी में शबनिम इस्माइल और नॉनकुलुलेको म्लाबा टीम की प्रमुख हथियार होंगी.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पिच रिपोर्ट (IND-W vs SA-W Pitch Report)

ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिल सकता है, जबकि बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में संभलकर खेलना होगा. मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी आसान हो सकती है. ऐसे में एक प्रतिस्पर्धी स्कोर वाला रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका ड्रीम11 टीम सुझाव (IND-W vs SA-W Dream11 Team Prediction)

विकेटकीपर: ऋचा घोष, सिनालो जाफ्ता

बल्लेबाज: स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, लॉरा वोल्वार्ड्ट

ऑलराउंडर: दीप्ति शर्मा, मरिजाने कप्प

गेंदबाज: श्री चरणी, शबनिम इस्माइल, नॉनकुलुलेको म्लाबा

कप्तान (Captain): हरमनप्रीत कौर

उपकप्तान (Vice Captain): लॉरा वोल्वार्ड्ट.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट पिक्स (IND-W vs SA-W Top Fantasy Picks)

हरमनप्रीत कौर शानदार फॉर्म में हैं और पिछले कुछ मुकाबलों में लगातार रन बना रही हैं. लॉरा वोल्वार्ड्ट दक्षिण अफ्रीका की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और बड़ी पारी खेलने की क्षमता रखती हैं. दीप्ति शर्मा बल्ले और गेंद दोनों से अंक दिला सकती हैं. वहीं मरिजाने कप्प अपनी ऑलराउंड क्षमता के दम पर फैंटेसी टीम में अहम खिलाड़ी साबित हो सकती हैं. गेंदबाजी में श्री चरणी और शबनिम इस्माइल विकेट निकालकर मैच का रुख बदल सकती हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND-W vs SA-W Playing XI Prediction)

भारत: स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड और नंदनी शर्मा.

दक्षिण अफ्रीका: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, मरिजाने कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीकी महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now