क्रिकेट

IND-W vs SA-W 3nd T20 2024 Live Streaming: आज भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार, 9 जुलाई को खेले जाने वाला है. यह मैच चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुवात शाम 7 बजे होगी. तीन मैचों की सीरीज में मेहमान टीम 1-0 से आगे हैं.

IND-W vs SA-W 3nd T20 2024 Live Streaming: आज भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

IND-W vs SA-W 3nd T20 2024 Live Streaming: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार, 9 जुलाई को खेले जाने वाला है. यह मैच चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुवात शाम 7 बजे होगी. तीन मैचों की सीरीज में मेहमान टीम 1-0 से आगे हैं. यह भी पढें: IND-W vs SA-W 3rd T20 T20 2024: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम टी20 में भारत को करनी होगी बेहतर गेंदबाजी, सीरीज में 1-0 से पीछे

भारतीय टीम को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 12 रन से हराया था. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को जीत के लिए 190 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में भारतीय टीम में 20 ओवर में 177 रन ही बना सकी. जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 6 विकेट पर 177 रन बनाए. हालांकि अफ्रीका की पारी के खत्म होने के बाद बारिश ने दस्तक दी. जिसके कारण अंपायरर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला किया. ऐसे में तीसरे मुकाबले के उपर सबकी नज़रें हैं.

भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला तीसरा T20 मैच

भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला तीसरा T20 मैच कब होगा?

भारत महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच तीसरा T20 मैच मंगलवार, 9 जुलाई को होगा.

भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला तीसरा T20 मैच कहाँ होगा?

भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच तीसरा T20 मैच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में होगा.

भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला तीसरा T20 मैच कब शुरू होगा?

भारत महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच तीसरा T20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.

भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला तीसरे T20 मैच के लिए टॉस किस समय होगा?

भारत महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच तीसरे T20 मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा.

भारत में टीवी पर भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला तीसरा T20 मैच कैसे देखें?

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ़्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का लाइव स्ट्रीम कहां देख सकते हैं- भारत महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच तीसरा T20 मैच स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. जबकि यह मैच जिओ सिनेमा ऐप और वेबसाइट के ज़रिए स्ट्रीमिंग से भी उपलब्ध होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).