क्रिकेट

Ind (W) vs SA (W) 2nd T20I 2021: भारत ने द.अफ्रीका को दिया 159 रनों का लक्ष्य

भारतीय महिला टीम ने यहां भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम को 159 रनों का लक्ष्य दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए.

Ind (W) vs SA (W) 2nd T20I 2021: भारत ने द.अफ्रीका को दिया 159 रनों का लक्ष्य
शेफाली वर्मा (Photo Credits: Wikimedia Commons)

लखनऊ, 21 मार्च: भारतीय महिला टीम ने यहां भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम को 159 रनों का लक्ष्य दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए. भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 31 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 47 रन बनाए जबकि ऋचा घोष 26 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 44 और दीप्ति शर्मा आठ गेंदों पर एक चौके के सहारे सात रन बनाकर नाबाद रहीं. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नोनकुलुलेको मलाबा, शब्निम इस्माइल, नादिने डी क्र्लेक और एने बोश ने एक-एक विकेट लिया.

इससे पहले, भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में कमान संभाल रहीं स्मृति मंधाना इस्माइल की गेंद पर आउट हो गईं. मंधाना ने नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाए. इसके बाद शेफाली ने हरलीन देओल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई.

यह भी पढ़ें- Road Safety World Series 2021: फाइनल मुकाबले में युवराज सिंह और यूसुफ पठान की तूफानी बल्लेबाजी, इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को दिया 182 रन का लक्ष्य

हालांकि मलाबा ने शेफाली को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत कर दिया. शेपाली के आउट होने के बाद हरलीन भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सकीं और बोश की गेंद पर इस्माइल को कैच थमाकर पवेलियन लौट गईं. हरलीन ने 31 गेंदों पर चार चौकों के सहारे 31 रन बनाए.

इसके बाद ऋचा घोष और जेमिमा रॉड्रिग्वेज ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों ने सधी हुई बल्लेबाजी की. लेकिन डी क्र्लेक ने रॉड्रिग्वेज को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया. रॉड्रिग्वेज ने 15 गेंदों पर 16 रन बनाए. उन्होंने दो चौके लगाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2021 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).