Ind (W) vs SA (W) 1st T20I 2021: दक्षिण अफ्रीकी महिलाओं ने भारत को 8 विकेट से हराया

एनी बॉश (नाबाद 66 रन, 2 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम ने यहां भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत को 8 विकेट से हरा दिया.

एनी बॉश (Photo Credits: Twitter/ICC)

India (Women) vs South Africa (Women) 1st T20 Match 2021: एनी बॉश (नाबाद 66 रन, 2 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम ने यहां भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत को 8 विकेट से हरा दिया. मेहमान टीम ने 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 रन पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद बॉश और कप्तान सुन लुस (43 रन, 49 गेंद, 5 चौका, 1 छक्का) ने दूसरे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी करते हुए जीत सुनिश्चित कर दी.

लुस हालांकि 104 के कुल योग पर आउट हो गईं लेकिन बॉश ने लाउरा वुल्वार (नाबाद 9) के साथ टीम को जीत दिला दी. बॉश ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 1 छक्का लगाया. इससे पहले, टास हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए भारतीय महिलाओं ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 130 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- Ind (W) vs SA (W) 1st T20I 2021: हरलीन देओल की शानदार बल्लेबाजी, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 131 रन का लक्ष्य

चोटिल हरमप्रीत कौर के स्थान पर टीम की कमान सम्भाल रहीं स्मृति मंधाना हालांकि 11 रन ही बना सकीं लेकिन शेफाली वर्मा ने 22 गेदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रनों की आकर्षक पारी खेली. टीम के लिए सबसे बड़ा योगदान हरलीन देयोल ने दिया. हरलीन ने 47 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 53 रन बनाए.

इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्वेज ने 27 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 30 रनों का योगदान दिया. दक्षिण अफ्रीकी की ओर से शबनिम इस्माइल ने 3 विकेट लिए जबकि एनी बोश को दो विकेट मिले. तीन मैचों की सीरीज में मेहमान टीम ने 1-0 की लीड ले ली है. दूसरा मुकाबला इसी स्टेडियम में 21 मार्च को खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल