क्रिकेट

IND-W vs PAK-W, Women's T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें भारत के आकंड़ें

भारतीय महिला टीम अब तक एक भी बार टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीत सकी है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इस बार इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी. हाल ही में भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप जीतकर अपना आत्मविश्वास बढ़ाया है. हालांकि विश्व कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था.

IND-W vs PAK-W, Women's T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें भारत के आकंड़ें
भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Pakistan Women's National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें एक बार फिर मैदान पर आमने-सामने नजर आने वाली हैं. दोनों टीमों के बीच यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में खेला जाएगा. क्रिकेट फैंस इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई में भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. वहीं पाकिस्तान की टीम अपने खराब रिकॉर्ड को सुधारने के इरादे से मैदान में उतरेगी. यह भी पढ़ें: India A vs Afghanistan A, 2nd ODI Match Live Score Update: दांबुला में इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए के बीच खेला जा रहा हैं ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से प्रशंसकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है. हालांकि, महिला टी-20 विश्व कप में यह प्रतिद्वंद्विता पूरी तरह भारत के पक्ष में रही है. भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर लगातार दबदबा बनाया है. आइए दोनों टीमों के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड में होगा. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा.

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा रहा है भारी

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारतीय टीम ने 13 में जीत दर्ज की है. वहीं, पाकिस्तान को सिर्फ 3 मैचों में सफलता मिली है. महिला टी-20 विश्व कप की बात करें तो दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं. इनमें से भारत ने 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि पाकिस्तान केवल 2 मैच जीत सका है. आंकड़े साफ बताते हैं कि इस प्रतिद्वंद्विता में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है.

एशिया के बाहर टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान भारत को कभी नहीं हरा पाया

भारतीय टीम ने 2009, 2010, 2014, 2018, 2023 और 2024 संस्करणों में पाकिस्तान को हराया है. दूसरी ओर पाकिस्तान को केवल 2012 और 2016 में जीत मिली थी. खास बात यह है कि पाकिस्तान की दोनों जीत एशिया में खेले गए मुकाबलों में आई थीं. 2012 का मैच गॉल और 2016 का मुकाबला दिल्ली में खेला गया था. पाकिस्तान आज तक एशिया के बाहर महिला टी-20 विश्व कप में भारत को नहीं हरा सका है.

भारतीय बल्लेबाजों का ऐसा रहा है पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

महिला टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी की बात करें तो मिताली राज 100 से अधिक रन बनाने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं. मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 पारियों में 80 रन बनाए हैं. वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने 2023 विश्व कप मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. स्मृति मंधाना का प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ कुछ खास नहीं रहा है.

भारत की नजर एक बार फिर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने पर होगी. वहीं पाकिस्तान की टीम इतिहास बदलने और विश्व कप में भारत के खिलाफ अपना रिकॉर्ड बेहतर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. भारतीय महिला टीम अब तक एक भी बार टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीत सकी है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इस बार इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी. हाल ही में भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप जीतकर अपना आत्मविश्वास बढ़ाया है. हालांकि विश्व कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था.

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत का शेड्यूल

14 जून - भारत बनाम पाकिस्तान

17 जून - भारत बनाम बांग्लादेश

20 जून - भारत बनाम नीदरलैंड्स

24 जून - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

28 जून - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

नोट: भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुकाबले का स्कोरकार्ड और सभी अपडेट्स आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2026 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).