IND-W vs PAK-W, Head To Head Record In T20I: आमने-सामने होंगी टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें, कल क्रिकेट के मैदान पर बड़ी 'जंग'; जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

यह टूर्नामेंट साल 2012 से टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है प्रत्येक ग्रुप से टॉप दो टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. सेमीफाइनल मुकाबले 26 जुलाई को, वहीं फाइनल 28 जुलाई को खेला जाएगा. सभी मैच श्रीलंका के दांबुला में आयोजित किए जाएंगे.

भारत और पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

IND-W vs PAK-W, Head To Head Record: महिला टी20 एशिया कप 2024 (Women’s Asia Cup T20 2024) श्रीलंका (Sri Lanka) की सरजमीं पर होने जा रहा है. एशिया कप के लिए भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम (Indian National Women Cricket Team) की घोषणा पहले ही कर दी गई थीं. टीम की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में है. वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को सौंपी गई है. भारतीय टीम अपना पहला मैच पड़ोसी देश पाकिस्तान राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम (Pakistan National Women Cricket Team) के खिलाफ 19 जुलाई को खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

बांग्लादेश में अक्टूबर में महिला टी20 वर्ल्ड कप होना है. इसके चलते एशिया कप हर टीम के लिए अहम हो गया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम 19 जुलाई को अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार है. इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें अपने-अपने अभियान की विजयी शुरुआत करने के लिए मैदान में उतरेंगी. ऐसे में मैच का रोमांचक होना तय है. Indian Captain In T20 Series: टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया के इन कप्तानों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहां देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि टीम इंडिया और पाकिस्तान की महिला टीमें एशिया कप में अपने अभियान का आगाज़ करेंगी. इस बार एशिया कप में कुल आठ टीमें नजर आएंगी. इन टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है. टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप-ए में मौजूद हैं. इस ग्रुप में टीम इंडिया और पाकिस्तान के अलावा यूएई और नेपाल की महिला टीमें भी हैं. वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड और बांग्लादेश की महिला टीमें शामिल हैं.

यह टूर्नामेंट साल 2012 से टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है प्रत्येक ग्रुप से टॉप दो टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. सेमीफाइनल मुकाबले 26 जुलाई को, वहीं फाइनल 28 जुलाई को खेला जाएगा. सभी मैच श्रीलंका के दांबुला में आयोजित किए जाएंगे.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

बता दें कि भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच अब तक के बीच अबतक कुल 14 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. आईसीसी 20 वर्ल्ड कप 2016 में दिल्ली में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को पाकिस्तान से 2 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था.

यह उन तीन मैचों में से एक मैच था जब टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. ये दोनों देशों की महिला टीम के बीच एकमात्र ऐसा मैच है, जो एक-दूसरे के देश में अब तक खेला गया है. एशिया कप में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ छह में से पांच मुकाबले जीते हैं. हालांकि टीम इंडिया को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ हार भी पिछले एशिया कप के दौरान ही मिली थी.

एशिया कप में टीम इंडिया का शेड्यूल

महिला एशिया कप 2024 में टीम इंडिया अपना पहला मैच कल यानी 19 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. फिर टीम इंडिया की दूसरी भिड़ंत 21 जुलाई को यूएई के खिलाफ होगी. इसके बाद ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का आखिरी भिड़ंत 23 जुलाई को नेपाल के खिलाफ होगी.

टीम इंडिया: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), अरुंधति रेड्डी, सोभना आशा, ऋचा घोष, उमा छेत्री, जेमिमाह रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह, पूजा वस्त्रकर, शेफ़ाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल, संजीवन सजना, दयालन हेमलता.

पाकिस्तान: निदा डार (कप्तान), तस्मिया रूबाब, इरम जावेद, ओमाइमा सोहैल, गुल फ़िरोज़ा, डायना बेग, तुबा हसन, नश्रा संधू, नाजिहा अल्वी, फ़ातिमा सना, मुनीबा अली, आलिया रियाज़, सादिया इक़बाल, सिदरा अमीन और सैयदा अरूब शाह.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड