IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Stats And Preview: भारत और बांग्लादेश के बीच आज होगी फाइनल की जंग, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज दुबई में खेला जाएगा. भारतीय टीम ग्रुप चरण में तीनों मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है. दूसरी तरफ बांग्लादेश ने भी दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women National Cricket Team vs Bangladesh Women National Cricket Team, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Stats And Preview Details: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 10 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम-4 में जगह बनाई है. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. वहीं निगार सुल्ताना (Nigar Sultana) की अगुवाई वाली बांग्लादेश महिला टीम भी शानदार लय में नजर आई है. यह भी पढ़ें: India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज दुबई में खेला जाएगा. भारतीय टीम ग्रुप चरण में तीनों मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है. दूसरी तरफ बांग्लादेश ने भी दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. आइए मैच से पहले आंकड़ों, पिच, मौसम और संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डालते हैं.

भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND W vs BAN W Head To Head Record)

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारतीय महिला टीम ने 21 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि बांग्लादेश महिला टीम को सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच कोई भी मुकाबला टाई या बेनतीजा नहीं रहा है. ऐसे में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा पूरी तरह भारी नजर आता है.

कैसा रहेगा दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच का मिजाज? (Dubai International Cricket Stadium Pitch Report)

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच इस टूर्नामेंट में गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई है. महिला एशिया कप 2026 में यहां अब तक 12 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 8 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. नई गेंद से शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलने की संभावना है. वहीं पिच थोड़ी धीमी रहने के कारण बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना होगा. मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाज भी अहम भूमिका निभा सकते हैं.

कैसा रहेगा दुबई का मौसम? (Dubai Weather Update)

दुबई में मैच के दौरान बारिश की संभावना लगभग नहीं है. शाम के समय तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. आर्द्रता 60 से 80 प्रतिशत तक रह सकती है, जिससे खिलाड़ियों को उमस का सामना करना पड़ सकता है. आसमान साफ रहने की संभावना है और पूरे मुकाबले के बिना किसी रुकावट के संपन्न होने की उम्मीद है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर (IND W vs BAN W Key Players To Watch Out)

भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं. उन्होंने तीन पारियों में 152 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 178.82 का रहा है. गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने सिर्फ 7.2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट अपने नाम किए हैं और उनका इकोनॉमी रेट 1.91 है. दूसरी तरफ बांग्लादेश की ओर से शोभना मोस्टारी ने 77 रन बनाए हैं, जबकि मरूफा अख्तर 7 विकेट लेकर टीम की सबसे सफल गेंदबाज हैं.

कब और कहां देखें मुकाबला? (When And Where To Watch IND W vs BAN W Semi Final Live Streaming)

भारत महिला और बांग्लादेश महिला के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मैच रात 8:00 बजे शुरू होगा. भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकेगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND W vs BAN W Predicted Playing XI)

भारत महिला: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदिनी शर्मा, एन.आर. श्री चरणी, क्रांति गौड़.

बांग्लादेश महिला: जुआरिया फिरदौस, शारमिन अख्तर, दिलारा अख्तर, शोभना मोस्टारी, निगार सुल्ताना (कप्तान एवं विकेटकीपर), शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मरूफा अख्तर, फाहिमा खातून.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड