IND-W vs AUS-W ODI Series 2025: भारत के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम पर जुर्माना

समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद पाया गया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य से दो ओवर पीछे रह गई. इसके चलते अमीरात आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की सदस्य जीएस लक्ष्मी ने यह सजा सुनाई

ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

IND-W vs AUS-W ODI Series 2025: भारत के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले को 102 रन से गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को एक और झटका लगा है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मेहमान टीम पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया है. मंगलवार को खेले गए मैच में धीमी ओवर गति के लिए ऑस्ट्रेलिया पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद पाया गया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य से दो ओवर पीछे रह गई. इसके चलते अमीरात आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की सदस्य जीएस लक्ष्मी ने यह सजा सुनाई. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली वनडे सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला टीम

मैदानी अंपायर वृंदा राठी और जननी नारायणन, थर्ड अंपायर लॉरेन एजेनबैग और फोर्थ अंपायर गायत्री वेणुगोपालन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर यह आरोप लगाया है.

आईसीसी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने पर खिलाड़ियों से उनके मैच शुल्क का पांच प्रतिशत जुर्माना वसूला जाता है.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने अपराध और प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया. ऐसे में औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी.

महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 17 सितंबर को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 292 रन बनाए. टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 91 गेंदों में सर्वाधिक 117 रन बनाए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 40 रन की पारी खेली.

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 40.5 ओवरों में 190 रन पर सिमट गई. टीम के लिए एलिस पेरी ने 44, जबकि एनाबेल सदरलैंड ने 45 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को जीत नहीं दिला सकीं. भारत की तरफ से क्रांति गौड़ ने 3 विकेट निकाले, जबकि दीप्ति शर्मा को 2 विकेट हाथ लगे.

भारत ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. अब टीम इंडिया के पास 20 सितंबर को दिल्ली में खेले जाने वाले मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने का मौका है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड