IND-W vs AUS-W Weather Report: भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या नहीं, जानें लॉर्ड्स का मौसम का हाल

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 38 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 27 मैच जीते हैं, जबकि भारत को 9 मुकाबलों में सफलता मिली है. 1 मैच टाई रहा है और 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. वहीं महिला टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में भी ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड बेहतर रहा है.

Lords

India Women's National Cricket Team vs Australia Women's National Cricket Team , ICC Womens T20I World Cup 2026 30th Match London Weather Update: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 का 30वां मुकाबला कल यानी 28 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया महिला टीम जीत के साथ ग्रुप स्टेज का अंत करना चाहेगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई सोफी मोलिन्यू (Sophie Molineux) कर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: IND vs IRE 2nd T20I Match: सीरीज में लाज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 में बदल सकती है प्लेइंग-11, जानें कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. ऐसे में फैंस की नजरें मुकाबले के साथ-साथ लंदन के मौसम पर भी टिकी हैं.

लंदन का मौसम कैसा रहेगा? (London Weather Report)

लंदन में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है. हालांकि 27 जून की सुबह तक गरज-चमक और भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन इसके बाद मौसम में सुधार की संभावना जताई गई है.

28 जून यानी मैच वाले दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है. आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और बीच-बीच में धूप भी निकल सकती है. तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. फिलहाल मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मैच के दौरान बारिश की संभावना काफी कम है, जिससे पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है.

लॉर्ड्स की पिच रिपोर्ट

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और सीम मूवमेंट प्रदान करती है. नई गेंद से बल्लेबाजों को सावधानी बरतनी होगी. हालांकि शुरुआती ओवर निकलने के बाद बल्लेबाजी अपेक्षाकृत आसान हो जाती है. दूसरी पारी में स्पिनर्स भी प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम परिस्थितियों को देखते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.

London Weather Live Update

हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 38 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 27 मैच जीते हैं, जबकि भारत को 9 मुकाबलों में सफलता मिली है. 1 मैच टाई रहा है और 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. वहीं महिला टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में भी ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड बेहतर रहा है.

भारत के लिए यह मुकाबला किसी क्वार्टर फाइनल से कम नहीं होगा. जीत मिलने पर टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी, जबकि हार की स्थिति में उसे दूसरे मुकाबलों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ सकता है.

Share Now