IND vs WI Test Series 2023: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन भारतीय धुरंधरों पर होगी सबकी नजर, मचा सकते हैं कोहराम

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 5 महीने के बाद टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार है और नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहा है. रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैच में 16 विकेट लिए है. इसके अलावा 2019 में रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शतक भी जड़ा था.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) आगामी 12 जुलाई से वेस्टइंडीज दौरे (West Indies Tour) की शुरुआत करने जा रही है. 3 जुलाई को टीम इंडिया के खिलाड़ी दौरे के लिए रवाना होंगे. आगामी दौरे पर टीम इंडिया कुल 10 मैच खेलेगी. जिसमें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series), 3 मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) और 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) खेली जाएगी. वेस्टइंडीज दौरे के लिए 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान 23 जून को चयनकर्ताओं ने कर दिया. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल मुकाबले में हार के बाद टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

विराट कोहली

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शानदार लय में हैं. एशिया कप 2022 के बाद विराट कोहली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है. इस दौरान विराट कोहली ने टी20 और वनडे क्रिकेट में शतक के इंतजार को खत्म कर दिया हैं. किंग कोहली के बल्ले से आखिरी टेस्ट शतक 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के आंकड़े शानदार हैं. किंग कोहली ने 14 मैच में 43.26 की औसत से 822 रन बनाए हैं. IND vs WI ODI Series 2023: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज में होगी कांटे की टक्कर, यहां देखें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

शुभमन गिल

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल जबरजस्त फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में शुभमन गिल ने 126 रन की पारी खेलकर तीनों फॉरमेट में 5वें भारतीय बल्लेबाज होने का गौरव हासिल किया है. पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की थीं.

आर अश्विन

वेस्टइंडीज को सबसे बड़ा खतरा आर अश्विन से है. टेस्ट क्रिकेट में भारत में आर अश्विन का प्रदर्शन शानदार रहा है. पिछले 20 टेस्ट सीरीज की बात करें तो 7 में प्लेयर ऑफ द सीरीज आर अश्विन रह चूके हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. वेस्टइंडीज दौरे पर आर अश्विन कोहराम मचा सकते हैं.

रवींद्र जडेजा

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 5 महीने के बाद टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार है और नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहा है. रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैच में 16 विकेट लिए है. इसके अलावा 2019 में रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शतक भी जड़ा था.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड