IND vs ZIM, Head To Head Record In T20I: आज खेला जाएगा टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

बता दें कि टीम इंडिया और जिम्बाब्वे सीरीज के सभी 5 मुकाबले भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे. वहीं, इस सीरीज के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

शुभमन गिल और सिकंदर रजा (Image: @Anwesha33704014, @saeedmalik91/Twitter)

IND vs ZIM, Head To Head Record: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (Zimbabwe Cricket Team) के बीच शनिवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 International Series) का पहला मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला गया. पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर किया हैं. जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को 13 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही जिम्बाब्वे ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली हैं. सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा.

टीम इंडिया आज के मुकाबले में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. पहले टी20 मुकाबले में भारत ने तीन खिलाड़ियों को पदार्पण कराया. पदार्पण करने वाले अभिषेक शर्मा (शून्य) खाता भी नहीं खोल सके और पारी के पहले ही ओवर में ब्रायन बेनेट की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर वेलिंगटन मास्काद्जा को कैच देकर आउट हुए. How To Watch IND vs ZIM, 2nd T20I Live Streaming: पहले टी20 का हिसाब चुकता करने उतरेगी यंग इंडिया, कल खेला जाएगा दूसरा मुकाबला; जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकेंगे लाइव मैच

सीरीज शुरू होने से तुरंत पहले संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे को पहले 2 मुकाबलों से बाहर कर दिया गया था क्योंकि ये तीनों दिग्गज बारबाडोस में फंसे हुए थे. इन तीनों की जगह पहले 2 मैचों के लिए साई सुदर्शन, हर्षित राणा और जितेश शर्मा को स्क्वाड में शामिल किया गया. ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतर सकती है. संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल पहले 2 मैचों में नहीं खेलेंगे.

इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा संन्यास ले चुके हैं. जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारतीय टीम मौजूदा टी20 विश्व कप चैम्पियन भी है तो वहीं जिम्बाब्वे इस बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई तक नहीं कर पाया था. हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया के खिलाफ 8 टी20 मैचों में 6 मुकाबले हारे हैं, हालांकि इस टीम ने तीन बार टीम इंडिया को हराया भी है. साल 2024 में भी जिम्बाब्वे का टी20 प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. ऐसे में टीम इंडिया ये सीरीज एकतरफा जीतना चाहेगी.

टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच पिछली बार साल 2016 में टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई थी. तब टीम इंडिया महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जिम्बाब्वे में खेली थी. उस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन उसके बाद टीम इंडिया वापसी करते हुए आखिरी के दोनों मैच जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की. जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई टीम में सिर्फ 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जो हाल में आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 स्क्वॉड में शामिल थे.

बता दें कि टीम इंडिया और जिम्बाब्वे सीरीज के सभी 5 मुकाबले भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे. वहीं, इस सीरीज के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दूसरे टी20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रियान पराग, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, आवेश खान, खलील अहमद, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड