IND vs WI: दूसरे टी20 में अर्धशतक लगाने के बाद अपने जश्न पर तिलक वर्मा ने दिया बयान, कहा- रोहित भाई की बेटी सैमी के लिए था, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ दूसरे टी20 में युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला अर्धशतक लगाया. जब टीम इंडिया के बाकी बल्लेबाज जूझ रहे थे, उस समय तिलक ने 41 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्का लगाकर 51 रन बनाए. तिलक वर्मा ने 39 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की.
IND vs WI: वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ दूसरे टी20 में युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा (Tilak Verma) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगाया. जब टीम इंडिया (Team India) के बाकी बल्लेबाज जूझ रहे थे, उस समय तिलक ने 41 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्का लगाकर 51 रन बनाए. तिलक वर्मा ने 39 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. इसके बाद उन्होंने एक खास तरीके का जश्न मनाया. उन्होंने अर्धशतक लगाने के बाद थम्सअप करते हुए डांस किया. यह भी पढ़ें: Australia ODI World Cup 2023 Squad: विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई 18 सदस्य टीम का ऐलान, इस विस्फोटक बल्लेबाज को नहीं मिली जगह
इस दौरान तिलक वर्मा ने मैच के बाद ने बताया कि इस सेलिब्रेशन के पीछे की क्या कहानी है. जिसकी वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया है. वीडियो में तिलक वर्मा ने बताया कि उनके सेलिब्रेशन के पीछे रोहित शर्मा की बेटी समायरा है. तिलक ने कहा, 'यह रोहित भाई की बेटी सैमी के लिए था. हमारा रिलेशन काफी अच्छी है. जब भी मैं इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक या अर्धशतक बनाउंगा तो मैं ऐसे सेलिब्रेशन करूंगा. हम दोनों इसी तरह से खेलते हैं. मैंने सैमी के लिए ही यह जश्न मनाया था.'
देखें वीडियो:
A special fifty 👍
A special celebration for someone special from the Rohit Sharma family ☺️#TeamIndia | #WIvIND | @ImRo45 | @TilakV9 pic.twitter.com/G7knVbziNI
— BCCI (@BCCI) August 6, 2023
बता दें की दूसरे टी20 मुक़ाबले वेस्टइंडीज ने भारत को 2 विकेट से हरा दिया है. मेजबान टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. अब बाकी बचे 3 मैच भारत के करो या मारो हो गए है. एक हार टीम इंडिया यह सीरीज हार जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2023 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

