IND vs WI Test Series 2023: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहां देखें किस नंबर पर किंग कोहली

IND vs WI Test Series: टीम इंडिया की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम है. इस लिस्ट में किंग कोहली काफी पीछे हैं.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) आगामी 12 जुलाई से वेस्टइंडीज दौरे (West Indies Tour) की शुरुआत करने जा रही है. 3 जुलाई को टीम इंडिया के खिलाड़ी दौरे के लिए रवाना होंगे. आगामी दौरे पर टीम इंडिया कुल 10 मैच खेलेगी. जिसमें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series), 3 मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) और 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) खेली जाएगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम घोषित की.

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से पहला टेस्ट मैच डोमिनिका में खेला जाएगा. टीम इंडिया काफी समय के बाद यहां टेस्ट मैच खेलेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर पहले पायदान पर हैं. इस लिस्ट में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली काफी पीछे हैं. लेकिन किंग कोहली के पास लिस्ट में ऊपर पहुंचने का सुनहरा मौका है. Hike In Prices Of Hotel In Ahmedabad: भारत-पाक मैच की मैच के वजह से अहमदाबाद में होटल का किराया छू रहा आसमान, 1 लाख तक पहुंची कीमत

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में रन मशीन कोहली 14वें पायदान पर हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में विराट कोहली ने अब तक खेले 14 मुकाबलों में 822 रन बनाए हैं. इस दौरान किंग कोहली ने 2 शतक और 5 अर्धशतक भी जड़ें हैं.

विराट कोहली के पास इस लिस्ट में ऊपर पहुंचने का अच्छा अवसर है. वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली एक हजार रन भी पूरे कर सकते हैं. मौजूद खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं. मौजूदा खिलाड़ियों की लिस्ट नजर डालें तो इसमें विराट कोहली के बाद टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में अजिंक्य रहाणे ने 8 मैचों में 635 रन बनाए हैं.

टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन सुनील गावस्कर ने बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सुनील गावस्कर ने 27 मैचों में 2749 रन बनाए हैं. इस दौरान सुनील गावस्कर के बल्ले से 13 शतक और 7 अर्धशतक निकलें हैं. इस लिस्ट में टीम इंडिया के मुख्य कोच और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ दूसरे नंबर पर हैं.

राहुल द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 टेस्ट मैचों में 1978 रन बनाए हैं. वहीं, टीम इंडिया के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण तीसरे पायदान पर हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ वीवीएस लक्ष्मण ने 22 टेस्ट मैचों में 1715 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 1630 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं.

बता दें कि टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का दूसरा मैच 20 जुलाई से खेला जाएगा. इसके बाद तीन मैचों को वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड