IND vs WI T20 Series 2023: टी20 सीरीज में इन दिग्गजों को मिल सकता हैं मौका, कुछ ऐसी हो सकती है भारत की 15 सदस्यीय टीम

IND vs WI T20 Series: वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया का एलान टेस्ट और वनडे के लिए हो गया हैं. टीम इंडिया को टेस्ट और वनडे के अलावा पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है. जिसका आगाज 4 अगस्त से होगा.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) आगामी 12 जुलाई से वेस्टइंडीज दौरे (West Indies Tour) की शुरुआत करने जा रही है. 3 जुलाई को टीम इंडिया के खिलाड़ी दौरे के लिए रवाना होंगे. आगामी दौरे पर टीम इंडिया कुल 10 मैच खेलेगी. जिसमें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series), 3 मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) और 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) खेली जाएगी. टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो चुका है और अब जल्द ही टी20 सीरीज के लिए टीम चुनी जाएगी.

यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह को मिल सकता है मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया 15 सदस्यीय टीम में तीन सलामी बल्लेबाजों को मौका दे सकती है. इस लिस्ट में शुभमन गिल, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल हो सकते हैं. इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह और जितेश शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों को भी एक मौका मिल सकता है. Shreyas Iyer Injury Update: केएल राहुल के बाद भारतीय टीम को एक और झटका, आगमी एशिया कप तक नहीं फिट हो पाएंगे श्रेयस अय्यर

हार्दिक पांड्या कप्तान और सूर्याकुमार यादव हो सकते हैं उपकप्तान

बता दें कि टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर हार्दिक पांड्या को टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान मिल सकती हैं. पिछली कई टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या को टीम की कप्तानी मिली थी. ऐसे में हार्दिक पांड्या टी20 फॉरमेट में भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है. वहीं सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान बनाया जा सकता हैं. तेज गेंदबाजी विभाग में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार, युवा उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता हैं. वहीं स्पिनरों में कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल को शामिल किया जा सकता हैं.

टी20 सीरीज के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), शिवम दूबे, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड