Ind vs WI: खलील अहमद और कुलदीप यादव का खौफ जारी, वेस्टइंडीज की टीम संकट में

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाबाद मात्र 61 गेदों में 111 रनों के शतक की मदद से भारत ने मंगलवार को यहां जारी तीन टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 196 रनों का लक्ष्य दिया है.

खलील अहमद (Photo Credit: IANS)

Ind vs WI: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाबाद मात्र 61 गेदों में 111 रनों के शतक की मदद से भारत ने मंगलवार को यहां जारी तीन टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 196 रनों का लक्ष्य दिया है. पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम की शुरुआत कुछ खास नही रही. विपक्षी टीम के तरफ से मैदान में उतरे सलामी बल्लेबाज Shai Hope और Hetmyer कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. बैटिंग पॉवर प्ले के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भारतीय गेदबाजों के सामने झुझते नजर आ रहे हैं.

इस दौरान भारत के युवा गेंदबाज खलील अहमद ने सलामी बल्लेबाज Shai Hope और Hetmyer का विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़े लक्ष्य का पीछा करने से पहले संकट में डाल दिया. Shai Hope ने 8 गेदों में 1 छक्के की मदद से 6 रन बनाये वहीं Hetmyer ने 14 गेदों में 15 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने तीन चौके लगाये.

उसके बाद भारत के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव ने Darren Bravo 23(18)और Pooran 4 (3) का विकेट लेकर विपक्षीय टीम की कमर तोड़ दी है. फिलहाल मैदान पर विकेटकीपर बल्लेबाज Ramdin 6 (9) और Pollard 6 (4) मैदान पर टिके हुए हैं. फ़िलहाल वेस्टइंडीज का स्कोर 10 ओवेरो में 67 रनों पर 4 विकेट है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट