IND vs WI ODI Series: रोहित शर्मा के आने से वनडे टीम में केएल राहुल की बढ़ी मुसीबतें, अब इस नंबर पर कर सकते हैं बल्लेबाजी

बता दें कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वनडे टीम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली ही सीरीज में वापसी के बाद अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. कप्तान रोहित शर्मा भी अब फिट हो चुके हैं, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज में शिखर धवन के साथ टीम की पारी की शुरूआत करेंगे.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/ICC)

मुंबई: वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ वनडे और टी 20 सीरीज (T20 Series) के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने बुधवार को 18 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया (Team India) के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने चोट के बाद वापसी की है वहीं कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है. वनडे टीम में रोहित शर्मा के आने के बाद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) की टेंशन बढ़ गई है. IND vs WI ODI Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में ये बल्लेबाज मचा सकते हैं कोहराम, इन पर होगी सबकी निगाहें

बता दें कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वनडे टीम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली ही सीरीज में वापसी के बाद अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. कप्तान रोहित शर्मा भी अब फिट हो चुके हैं, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज में शिखर धवन के साथ टीम की पारी की शुरूआत करेंगे. अब सवाल ये उठ रहा है कि केएल राहुल किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे.

केएल राहुल को वनडे टीम का नया उपकप्तान भी नियुक्त किया गया हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू होने वाले वनडे सीरीज में अगर शिखर धवन और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करते हैं, तो केएल राहुल नंबर 5 पर बल्लेबाजी कर सकते है. शिखर धवन और रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली नंबर 3 और ऋषभ पंत नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे. ऐसे में केएल राहुल नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते है.

इससे पहले भी केएल राहुल कई बार वनडे में नंबर 5 पर बल्लेबाजी कर चुके हैं. केएल राहुल इस नंबर पर खेलते हुए शतक भी जड़ चुके हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अगर केएल राहुल 5 नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं. तो टीम इंडिया को जबरदस्त बैलेंस भी मिलेगा.

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 6 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा. दूसरा वनडे 9 फरवरी को और तीसरा 11 फरवरी को खेला जाएगा. तीनों वनडे अहमदाबाद में होगा. वनडे सीरीज के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी. टीम इंडिया में कई बदलाव देखने को मिला हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया हैं.

टीम इंडिया इस प्रकार हैं:

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान

टी20 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट