Ind vs WI: वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा- टीम की बल्लेबाजी से खुश हूं

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने भारत के खिलाफ रविवार को मिली आठ विकेट की करारी हार के बावजूद अपने बल्लेबाजों की तारीफ की है.

जेसन होल्डर (Photo Credit: PTI)

गुवाहाटी: वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने भारत के खिलाफ रविवार को मिली आठ विकेट की करारी हार के बावजूद अपने बल्लेबाजों की तारीफ की है. वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमेर के 106 रन और केमार रोच तथा देवेंद्र बिशू की उपयोगी पारियों की बदौलत आठ विकेट पर 322 रन का मजबूत स्कोर बनाया. इसके बावजूद टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी. होल्डर ने मैच के बाद कहा, "बल्लेबाजों के प्रयासों से खुश हूं. हेटमेर ने असाधारण बल्लेबाजी की. लेकिन हमें गेंद से और अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है."

भारत ने कप्तान विराट कोहली (140) और रोहित शर्मा (नाबाद 152) के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 246 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज को आठ विकेट से करारी मात देकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि रोहित और कोहली की तूफानी पारियों ने उन्हें मैच से दूर कर दिया.

उन्होंने कहा, "कोहली और रोहित को इसका श्रेय दिया जाना चाहिए जिन्होंने मैच को हमसे दूर कर दिया. उम्मीद है कि हम दूसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match: कब और कहां खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल? नोट कर लीजिए डेट, टाइम और वेन्यू

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के सामने रखा 349 रनों का लक्ष्य, जॉर्डन हरमन ने जड़ा शानदार शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Score Update: एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड