IND vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: क्रिस गेल और शाई होप को मोहम्मद शमी ने वापस भेजा पवेलियन, यूजर्स बोलें- आउट ऑफ सिलेबस सवाल आ गया

वर्ल्ड कप 2019 के 34वें मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 269 रनों का लक्ष्य रखा था. लक्ष्य हासिल करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत काफी खराब रही. क्रिस गेल और शाई होप को मोहम्मद शमी ने जल्द ही पवेलियन वापस भेजा दिया. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर तारीफ की.

मोहम्मद शमी (Photo Credits : Twitter)

वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) के 34वें मुकाबले में भारत (India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज (West Indies) के सामने 269 रनों का लक्ष्य रखा था. लक्ष्य हासिल करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत काफी खराब रही है. मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने पहले क्रिस गेल (Chris Gayle) को केदार जाधव (Kedar Jadhav) के हाथों कैच आउट करवाया. गेल मात्र 6 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए. इसके बाद मोहम्मद शमी ने एक इनस्विंग डिलीवरी डालकर शाई होप (Shai Hope) को 5 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया.

मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के लिए उनकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. यूजर्स का कहना है कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के खिलाफ प्लान बनाकर आए थे मगर मोहम्मद शामी के रूप में सवाल सिलेबस के बाहर से आ गया. एक नजर डालिए इन ट्वीट्स पर:-

यह भी पढ़ें:- IND vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: खराब प्रदर्शन के बाद विजय शंकर पर भड़के यूजर्स, कहा- दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत को टीम में लो

आपको बता दें कि मोहम्मद शमी ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भी बेहतरीन गेंदबाजी की थी. उन्होंने 9.5 ओवर्स में 40 रन देकर 4 विकेट झटके थे. शमी ने अंतिम ओवर में हैट्रिक भी ली थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे मैच की बात करें तो भारतीय गेंदबाज 4 कैरिबियन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा चुके हैं. 23 ओवर्स तक वेस्टइंडीज का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 97 था.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\