मैच टाई होने के बाद वेस्टइंडीज के बारे में कप्तान कोहली ने कही ये बड़ी बात

कोहली ने मैच के बाद कहा, "सबसे पहले, मैं यह कहना चाहूंगा कि यह एक बहुत अच्छा मैच था. वेस्टइंडीज को इसका श्रेय जाना चाहिए जिन्होंने अच्छी क्रिकेट खेली, खासकर दूसरी पारी के बाद जब उनके तीन विकेट जल्दी आउट हो गए और फिर हेटमेर तथा होप ने मैच बना दिया."

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: IANS)

विशाखापट्टनम: भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वेस्टइंडीज की टीम ने अच्छी क्रिकेट खेली जिसके चलते वे मैच टाई कराने में सफल रहे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां बुधवार को डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेला गया दूसरा मैच टाई रहा. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए. वेस्टइंडीज की टीम भी 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 321 रन ही बना सकी.

कोहली ने मैच के बाद कहा, "सबसे पहले, मैं यह कहना चाहूंगा कि यह एक बहुत अच्छा मैच था. वेस्टइंडीज को इसका श्रेय जाना चाहिए जिन्होंने अच्छी क्रिकेट खेली, खासकर दूसरी पारी के बाद जब उनके तीन विकेट जल्दी आउट हो गए और फिर हेटमेर तथा होप ने मैच बना दिया."

यह भी पढ़े: कप्तान कोहली ने तोडा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, बनाए सबसे तेज 10000 रन

कोहली ने इस मैच में सबसे तेज अपने 10,000 रन पूरे कर लिए. उन्होंने कहा, "मुझे अपनी इस पारी और 10,000 की उपलब्धि को छूने पर गर्व है. यह कुछ ऐसा था जिसके बारे में मैंने मैच से पहले ही सोच रखा था. इस पिच हर कोई कोई पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा क्योंकि यहां मौसम गर्म था और बाद में आपको रनों का बचाव करना था."

कोहली ने कहा, "मैंने पूरी तरह से इस मैच का आनंद लिया. वेस्टइंडीज ने जिस तरह की बल्लेबाजी की उससे वे इस मैच को ड्रॉ कराने के हकदार थे. आज का मैच हमारे लिए चुनौतीपूर्ण था. जब रन रेट छह के नीचे गिर गया था मैंने सोचा कि वे एक मजबूत स्थिति में हैं. लेकिन कुलदीप, चहल, उमेश और शमी ने अच्छी गेंदबाजी की."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड