IND vs WI 3rd T20: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 महामुकाबला आज, इन दिग्गजों पर होगी सबकी नजर

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टी20 मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था. टी20 में श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड बहुत बढ़िया हैं. ये पंत का पहला टी20 वर्ल्ड कप होगा. श्रेयस का स्ट्राइक रेट भी 132 से भी ज्यादा का है. टी20 इंटरनेशनल में इस बल्लेबाज ने तीन अर्धशतक जड़ चुके है.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/ICC)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) ने वेस्टइंडीज (West Indies) को हरा कर पहले ही सीरीज पर कब्जा कब चुकी हैं. ऐसे में अब टीम इंडिया की निगाहें वनडे सीरीज (ODI Series) की तरह ही क्लीन स्वीप पर होंगी. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इसके लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे. विराट कोहली (Virat Kohli) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को बीसीसीआई (BCCI) ने 10 दिन के ब्रेक के लिए घर भेज दिया है. ऐसे में तीसरे और आखिरी मुकाबले में बड़े बदलाव देखने को मिल सकता हैं. IND vs WI 3rd T20, Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें टीम इंडिया और वेस्टइंडीज की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

टीम इंडिया और वेस्‍टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच आज भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे खेला जाएगा. टी20 क्रिकेट में वेस्‍टइंडीज की टीम मजबूत है और वो यहां टीम इंडिया पर हावी होना जरूर चाहेगी. कायरन पोलार्ड की अगुआई वाली वेस्टइंडीज की टीम से उम्मीद होगी कि वे अपने पसंदीदा टी20 में टीम इंडिया को आखिरी मैच में चुनौती दे पाएंगे.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर-

आवेश खान

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज आवेश खान को मौका मिल सकता हैं. तीसरे टी20 मुकाबले में आवेश खान पर सबकी निगाहें टिकी होगी. आवेश खान घातक गेंदबाज हैं. आवेश खान अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों के पसीनें छुड़ा सकते हैं.

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. पहले ही मुकाबले में बिश्नोई ने दो विकेट चटकाए. बिश्नोई ने अंडर-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था. आईपीएल में भी रवि बिश्नोई ने घातक गेंदबाजी की थी. नई आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने बिश्नोई को 4 करोड़ में खरीदकर उनकी अहमियत बयां कर दी. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले रवि बिश्नोई कोहराम मचा सकते हैं.

श्रेयस अय्यर

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टी20 मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था. टी20 में श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड बहुत बढ़िया हैं. ये पंत का पहला टी20 वर्ल्ड कप होगा. श्रेयस का स्ट्राइक रेट भी 132 से भी ज्यादा का है. टी20 इंटरनेशनल में इस बल्लेबाज ने तीन अर्धशतक जड़ चुके है. आज के मुकाबले में अगर श्रेयस अय्यर का बल्ला जला तो कोहराम मचा देंगे.

टीम इंडिया की संभावित प्‍लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्‍तान), रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, वेंकटेश अय्यर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर और आवेश खान.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\