IND vs WI 2nd ODI: सूर्यकुमार यादव ने खेली शानदार पारी, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 238 रनों का दिया लक्ष्य

29 ओवरों के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 130 रन बन गए थे. लेकिन अगले ही ओवर में राहुल चार चौके और दो छक्के की मदद से 49 रन बनाकर आउट हो गए और इसी के साथ सूर्यकुमार के साथ उनकी 90 रनों की साझेदारी का अंत हो गया. इसके बाद, छठे नंबर पर आए वाशिंगटन सुंदर ने सूर्यकुमार के साथ मिलकर स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया.

केएल राहुल (Photo Credits: Twitter/ICC)

अहमदाबाद: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) (64) और केएल राहुल (KL Rahul) (49) की पारी की वहज से नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में बुधवार को खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारत (India) ने वेस्टइंडीज (West Indies) को 238 रनों का लक्ष्य दिया है. भारतीय टीम ने 50 ओवरों में नौ विकेट गंवाकर 237 रन बनाए. टीम की ओर से राहुल और सूर्यकुमार ने 106 गेंदों में 90 रनों की साझेदारी की. IND vs WI 2nd ODI: दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दिया 238 रनों का लक्ष्य

वेस्टइंडीज की ओर से ओडियन स्मिथ और अल्जारी जोसेफ ने दो-दो विकेट चटकाए. वहीं केमार रोच, जेसन होल्डर, फैबियन एलेन और अकील हुसैन ने एक-एक विकेट लिया. इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, क्योंकि वेस्टइंडीज ने 43 रनों के अंदर ही भारत को तीन झटके दिए. इस दौरान, सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा (5), ऋषभ पंत (18) और विराट कोहली (18) जल्द ही पवेलियन लौट गए. भारत की लड़खड़ाती पारी को एक बार फिर सूर्यकुमार यादव ने केएल राहुल के साथ मिलकर संभाला और स्कोर 100 रनों के पार पहुंचा दिया.

29 ओवरों के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 130 रन बन गए थे. लेकिन अगले ही ओवर में राहुल चार चौके और दो छक्के की मदद से 49 रन बनाकर आउट हो गए और इसी के साथ सूर्यकुमार के साथ उनकी 90 रनों की साझेदारी का अंत हो गया. इसके बाद, छठे नंबर पर आए वाशिंगटन सुंदर ने सूर्यकुमार के साथ मिलकर स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया.

इस बीच, सूर्यकुमार ने 70 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिससे 37 ओवरों में भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 165 रन हो गया. लेकिन तेज गति से रन बनाने के चक्कर में सूर्यकुमार (64) फैबियन एलेन की गेंद पर अल्जारी जोसेफ को कैच दे बैठे. भारत को 39वें ओवर में 177 रनों पर पांचवां झटका लगा. इसके बाद सुंदर (24) भी अकील हुसैन के शिकार बन गए.

47वें ओवर में शार्दुल ठाकुर (8) को जोसेफ ने कैच आउट कराया, जिससे भारत को 212 रनों पर सातवां झटका लगा. एक छोर पर भारत के विकेट गिरते चले गए. वहीं, दूसरी छोर पर दीपक हुड्डा भारत के लिए महत्वपूर्ण रन जोड़ रहे थे. मोहम्मद सिराज (3) जोसेफ ने शाई होप के हाथों कैच आउट कराया. आखिरकार हुड्डा 29 रन बनाकर होल्डर को अपना विकेट थमा बैठे. इसके बाद युजवेंद्र चहल (11 नाबाद) और प्रसिद्ध कृष्णा (0 नाबाद) ने भारत के स्कोर को 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 237 रन पहुंच दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने यूएसए को हराया, अंक तालिका में टॉप पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया, रोमारियो शेफर्ड ने चटकाए 5 विकेट, यहां देखें WI बनाम SCO मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड के सामने रखा 183 रनों का टारगेट, शिम्रोन हेटमायर ने खेली धमाकेदार पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\