IND vs WI 1st ODI 2019: पहले वनडे मुकाबले में इन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है टीम इंडिया

पहला वनडे मैच जहां 8 अगस्त को प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना में खेला जाएगा, वहीं दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमशः 11 और 14 अगस्त को क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में खेला जाएगा. बता दें कि सभी मैचों का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे और स्थानीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे किया जाएगा.

टीम इंडिया (Photo Credits: Instagram)

India vs West Indies 1st ODI 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले गए 3 मैचों की T20 सीरीज में विराट सेना ने वेस्टइंडीज का सुपड़ा साफ करते हुए 3-० इस सीरीज को अपने नाम किया. T20 सीरीज के बाद भारतीय टीम अब वेस्टइंडीज के साथ 8 अगस्त से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. पहला वनडे मैच जहां 8 अगस्त को प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना में खेला जाएगा, वहीं दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमशः 11 और 14 अगस्त को क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में खेला जाएगा. बता दें कि सभी मैचों का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे और स्थानीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से किया जाएगा.

वहीं बात करें पहले वनडे मुकाबले के लिए तो भारतीय टीम की कमान एक बार फिर विराट कोहली के हाथों में नजर आ सकती है. सलामी बल्लेबाज के रूप में शिखर धवन और उपकप्तान रोहित शर्मा एक फिर पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं. उसके बाद कप्तान विराट कोहली का जगह सुनिश्चित है. चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर को मौका दिया जा सकता है, क्योंकि T20 मुकाबले में मिले मौके को मनीष पांडे भुना नहीं पाए हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd T20I 2019: पंत और कोहली का शानदार अर्द्धशतक, भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

विकेटकीपर की भूमिका में युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर नजर आ सकते हैं. पंत ने शुरूआती दो मैचों में तो अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन आखिरी मुकाबले में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेदों में 65 रनों की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली थी. टीम में ऑलराउंडर की भूमिका में कुणाल पांड्या और रवींद्र जडेजा एक बार फिर शिरकत करते हुए नजर आ सकते हैं. स्पिन गेंदबाज के रूप में वासिंगटन सुन्दर को टीम में शामिल किया जा सकता है, वहीं तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार, नवदीप सैनी और दीपक चाहर संभाल सकते हैं.

संभावित टीम इस प्रकार है-

शिखर धवन, रोहित शर्मा (उपकप्तान), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वासिंगटन सुन्दर, भुवनेश्वर कुमार, नवदीप सैनी और दीपक चाहर.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट