IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Stats And Preview: टीम इंडिया और यूएसए के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

यूएसए की टीम में कप्तान मोनांक और एंड्रीज गौस बतौर सलामी बल्लेबाज टीम को मजबूत शुरुआत देना चाहेंगे. इसी प्रकार सैतेजा मुक्कामल्ला और शयान जहांगीर पर मध्य क्रम को संभालने की जिम्मेदारी होगी. इसी तरह टीम की गेंदबाजी सौरभ नेत्रवलकर, हरमीत सिंह और शुभम रंजने के अनुभव पर काफी हद तक निर्भर करेगी.

भारत बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs United States Of America National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 3rd Match Records And Milestone: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 7 फरवरी से हो गया हैं. टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम उतरने के लिए तैयार है. टीम इंडिया टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेलने उतरेगी. इस टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, यूएसए की कमान मोनंक पटेल (Monank Patel) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड के सामने रखा 183 रनों का टारगेट, शिम्रोन हेटमायर ने खेली धमाकेदार पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फिर से भारत को विस्फोटक शुरुआत देना चाहेंगे. संजू सैमसन की खराब फॉर्म के चलते उनकी जगह ईशान किशन को बतौर सलामी बल्लेबाज उतारा जा सकता है. मध्य क्रम में तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. अर्शदीप सिंह गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर सकते हैं.

यूएसए की टीम में कप्तान मोनांक और एंड्रीज गौस बतौर सलामी बल्लेबाज टीम को मजबूत शुरुआत देना चाहेंगे. इसी प्रकार सैतेजा मुक्कामल्ला और शयान जहांगीर पर मध्य क्रम को संभालने की जिम्मेदारी होगी. इसी तरह टीम की गेंदबाजी सौरभ नेत्रवलकर, हरमीत सिंह और शुभम रंजने के अनुभव पर काफी हद तक निर्भर करेगी.

टीम इंडिया बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs USA T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच अबतक कुल एक ही टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने यह मुकाबला सात विकेट से अपने नाम किया था. जबकि, संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम ने अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चखा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 12 जून 2024 को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से शिकस्त दी थी. ऐसे में भारतीय टीम इस बार भी अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी. इसी तरह USA टीम भी भारतीय टीम को चौंकाने का प्रयास करेगी. ऐसे में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

आज के मुकाबले में बने ये अनोखे रिकॉर्ड:

सूर्यकुमार यादव के नाम टी20 इंटरनेशनल में लगभग 3030 रन दर्ज हैं. यदि वह इस मैच में 70 रन बना लेते हैं तो उनका कुल स्कोर करीब 3100 रन तक पहुंच जाएगा. यानी 70 रन की पारी खेलते ही वह टी20 इंटरनेशनल में 3100 रन का आंकड़ा पार कर लेंगे और भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अपनी स्थिति और मजबूत कर लेंगे.

सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में लगभग 169 छक्के लगाए हैं. इस मैच में 3 छक्के लगाते ही उनका कुल आंकड़ा करीब 172 पहुंच जाएगा और वह भारत के सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में अपनी स्थिति और मजबूत कर लेंगे.

अभिषेक शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल में 81 छक्के दर्ज हैं. अगर वह इस मुकाबले में 5 छक्के लगाते हैं तो उनका कुल आंकड़ा 86 हो जाएगा, जो उनके करियर के लिए एक और मजबूत उपलब्धि होगी.

अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल स्ट्राइक रेट 180 से अधिक है. यदि वह पावरप्ले में 30 या उससे ज्यादा रन बनाते हैं तो उनका स्ट्राइक रेट और प्रभावशाली होगा तथा टीम को तेज शुरुआत मिलेगी.

यूएसए के खिलाफ भारत ने अभी तक एक ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है और उस उसमें जीत दर्ज की है. अगर टीम इंडिया ने आगामी मैच में अमेरिका को हरा दिया तो यह लगातार दूसरी जीत होगी.

यूएसए ने भारत को अभी तक एक भी बार नहीं हराया है. अगर मुंबई में उसने टीम इंडिया को रौंद दिया तो इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ उसकी पहली जीत होगी.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में 480 रन बनाए हैं. अगर उन्होंने आज के मुकाबले में 50 रनों की पारी खेल ली तो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में गौतम गंभीर (524) और एमएस धोनी (529) से आगे निकल जाएंगे.

सूर्यकुमार यादव ने अभी तक 16 बार T20I में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है, जो विराट कोहली के साथ भारत के लिए संयुक्त रूप से सर्वाधिक है. अगर भारत बनाम यूएसए मैच में सूर्य प्लेयर ऑफ द मैच बने तो कोहली को पीछे छोड़ते हुए टी20आई में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय बन जाएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप में मैच की पारी में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 छक्के लगाए थे. ऐसे में अगर अभिषेक शर्मा अपने रंग में दिखे तो वो इस मैच के दौरान रोहित के इस रिकॉर्ड की धज्जियां उड़ा सकते हैं.

यूएसए के खिलाफ हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज है, जिन्होंने पिछली बार 50 रन बनाए थे. इस बार उनका यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा या ईशान किशन के कारण खतरे में पड़ सकता है.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड