IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या यूएसए के गेंदबाज रचेंगे नया इतिहास? मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

टीम इंडिया के घातक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मैचों में 212.41 की स्ट्राइक रेट से 308 रन बनाए हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 10 मैचों में 276 रन अपने नाम किए हैं. यूएसए से मुक्कामल्ला ने पिछले 10 मैचों में 376 रन बनाए हैं. कप्तान मोनांक पटेल 10 मैचों 367 रन बनाने में सफल रहे हैं. वरुण चक्रवर्ती ने 7 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं.

वानखेड़े स्टेडियम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs United States Of America National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 3rd Match Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 7 फरवरी से हो गया हैं. टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम उतरने के लिए तैयार है. टीम इंडिया टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेलने उतरेगी. इस टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, यूएसए की कमान मोनंक पटेल (Monank Patel) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Streaming: आज टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल सहित कुल आठ मुकाबले खेले जाएंगे. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला इसी मैदान पर यूएसए के खिलाफ खेलेगी. ऐसे में ये स्टेडियम टूर्नामेंट के लिहाज से बेहद खास होने वाला है. टीम इंडिया को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम मौजूद है.

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फिर से भारत को विस्फोटक शुरुआत देना चाहेंगे. संजू सैमसन की खराब फॉर्म के चलते उनकी जगह ईशान किशन को बतौर सलामी बल्लेबाज उतारा जा सकता है. मध्य क्रम में तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. अर्शदीप सिंह गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर सकते हैं.

यूएसए की टीम में कप्तान मोनांक और एंड्रीज गौस बतौर सलामी बल्लेबाज टीम को मजबूत शुरुआत देना चाहेंगे. इसी प्रकार सैतेजा मुक्कामल्ला और शयान जहांगीर पर मध्य क्रम को संभालने की जिम्मेदारी होगी. इसी तरह टीम की गेंदबाजी सौरभ नेत्रवलकर, हरमीत सिंह और शुभम रंजने के अनुभव पर काफी हद तक निर्भर करेगी.

टीम इंडिया बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs USA T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच अबतक कुल एक ही टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने यह मुकाबला सात विकेट से अपने नाम किया था. जबकि, संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम ने अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चखा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 12 जून 2024 को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से शिकस्त दी थी. ऐसे में भारतीय टीम इस बार भी अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी. इसी तरह USA टीम भी भारतीय टीम को चौंकाने का प्रयास करेगी. ऐसे में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

टीम इंडिया के घातक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मैचों में 212.41 की स्ट्राइक रेट से 308 रन बनाए हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 10 मैचों में 276 रन अपने नाम किए हैं. यूएसए से मुक्कामल्ला ने पिछले 10 मैचों में 376 रन बनाए हैं. कप्तान मोनांक पटेल 10 मैचों 367 रन बनाने में सफल रहे हैं. वरुण चक्रवर्ती ने 7 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, मिलिंद कुमार 6 मैचों में 6 विकेट चटका चुके हैं. इन सभी के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी.

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Wankhede Stadium Pitch Report)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला आज यानी 7 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. यहां की पिच उन्हें काफी रास आती है. यहां की सीमा रेखा अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है. दूसरी ओर एक गेंदबाज के दृष्टिकोण से पिच स्पिनरों को कुछ हद तक सहायता प्रदान करती है, लेकिन ज्यादा उम्मीद रखना बेमानी होगी. तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में मदद मिलती है, ऐसे में वह जल्दी विकेट लेना चाहेंगे. इस विश्व कप यहां बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलेंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs USA 3rd Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.

संयुक्त राज्य अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कामल्ला, शयान जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्थुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\