IND vs SL Test Series 2026 Schedule: कब से शुरू होगी भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज? यहां नोट करें पूरा शेड्यूल

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे. बीसीसीआई ने टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है. वहीं मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है.

टीम इंडिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs India National Cricket Team Test Series 2026: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15-19 अगस्त तक खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Galle International Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज यानी 28 जुलाई को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस टीम में सबसे बड़ा आकर्षण मध्य प्रदेश के अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का पहला टेस्ट कॉल-अप रहा. 33 वर्षीय खिलाड़ी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर दाएं हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण कम से कम पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जिसकी वजह से सरांश जैन को मौका मिला है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) संभालेंगे. यह भी पढ़ें: India Test Squad For Sri Lanka Series Announced: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरांश जैन को पहली बार मिला टीम इंडिया में मौका, जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन की फिटनेस पर सस्पेंस

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा सफलतापूर्वक समाप्त हो चुका है. टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज अपने नाम की. अब भारतीय टीम का अगला मिशन श्रीलंका दौरा होगा, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा होगी, इसलिए दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाली है.

15 अगस्त से शुरू होगा पहला टेस्ट

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक खेला जाएगा. यह मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, गॉल में आयोजित होगा. इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC), कोलंबो में खेला जाएगा. इस दौरे पर केवल टेस्ट सीरीज होगी. वनडे और टी20 इंटरनेशनल मुकाबले नहीं खेले जाएंगे.

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

मुकाबला तारीख स्थान समय (IST)
प्रैक्टिस मैच 7-10 अगस्त 2026 नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब, कोलंबो समय घोषित होना बाकी
पहला टेस्ट 15-19 अगस्त 2026 गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, गॉल सुबह 10:00 बजे
दूसरा टेस्ट 23-27 अगस्त 2026 सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC), कोलंबो सुबह 10:00 बजे

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए बेहद अहम होगी सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है. ऐसे में दोनों टीमों की नजरें ज्यादा से ज्यादा अंक हासिल करने पर होंगी. फिलहाल भारतीय टीम 48.15 प्रतिशत अंक (PCT) के साथ WTC अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर मौजूद है. इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन भारत की फाइनल की राह को मजबूत कर सकता है.

शुभमन गिल करेंगे कप्तानी

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे. बीसीसीआई ने टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है. वहीं मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. हालांकि, जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन की उपलब्धता उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी.

Share Now