IND vs SL Test Series 2026 Schedule: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर उतरेगी टीम इंडिया, यहां जानें टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम

भारतीय टीम ने आखिरी बार 2017 में श्रीलंका का दौरा कर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी. उस समय विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने मेजबानों का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. अब टीम में कई बड़े बदलाव हो चुके हैं. विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और आगामी दौरे में शुभमन गिल के नेतृत्व में नई भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी.

भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Test Series 2026 Schedule: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम अगस्त में श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. यह सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा होगी. पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल (Galle) में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो (Colombo) में आयोजित होगा. लगभग एक दशक बाद भारतीय टीम श्रीलंका की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. ऐसे में शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम इंडिया की नजरें जीत के साथ डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होंगी. यह भी पढ़ें: Abhishek Sharma New Record In England: इंग्लैंड की सरजमीं पर अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, इस मामले में एविन लुईस को छोड़ा पीछे

भारतीय टीम ने आखिरी बार 2017 में श्रीलंका का दौरा कर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी. उस समय विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने मेजबानों का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. अब टीम में कई बड़े बदलाव हो चुके हैं. विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और आगामी दौरे में शुभमन गिल के नेतृत्व में नई भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी.

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026 का पूरा कार्यक्रम (India vs Sri Lanka Test Series 2026 Full Schedule)

मैच तारीख स्थान समय
पहला टेस्ट 15-19 अगस्त गॉल सुबह 10:00 बजे (IST)
दूसरा टेस्ट 23-27 अगस्त कोलंबो सुबह 10:00 बजे (IST)

WTC 2025-27 अंक तालिका में भारत और श्रीलंका की स्थिति

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में भारतीय टीम फिलहाल 48.15 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है. टीम इंडिया ने अब तक 9 टेस्ट खेले हैं, जिनमें 4 मैच जीते, 4 हारे और 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है. वहीं श्रीलंका की टीम ने अब तक 3 टेस्ट खेले हैं, जिनमें 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ दर्ज किया है. श्रीलंका 44.44 प्रतिशत अंक के साथ छठे स्थान पर काबिज है. अगस्त में होने वाली यह टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के लिए डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस में बने रहने के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है.

Share Now