IND vs ENG 1st T20I 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया. चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले गए मुकाबले में उन्होंने न सिर्फ भारत की लड़खड़ाती पारी को संभाला, बल्कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फुल मेंबर देशों के लिए सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. IND vs ENG 2nd T20I Match Date And Time: पहला टी20 बारिश में धुला, अब कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड दूसरा मुकाबला? जानें पूरी डिटेल
मुश्किल वक्त में खेली मैच बदलने वाली पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. संजू सैमसन और ईशान किशन के जल्दी आउट होने से टीम महज 6 रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने स्पिनर लियाम डॉसन और तेज गेंदबाज साकिब महमूद के खिलाफ लगातार बड़े शॉट लगाए और अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर के 100 छक्के पूरे किए. इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए अभिषेक ने सिर्फ 785 गेंदों का सामना किया, जो फुल मेंबर देशों के किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज 100 टी20I छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड है.
एविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा
अभिषेक शर्मा ने इस उपलब्धि के साथ वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज एविन लुईस का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया. लुईस ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने के लिए 789 गेंदें खेली थीं.
टी20I में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
785 गेंदें - अभिषेक शर्मा
789 गेंदें - एविन लुईस
871 गेंदें - फिन एलन
931 गेंदें - टिम डेविड
सिर्फ 20 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों की लय बिगाड़ दी. हालांकि, उनकी शानदार पारी का अंत सैम करन ने किया. अभिषेक ने 24 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए मजबूत वापसी की. बाद में कप्तान श्रेयस अय्यर (68) और शिवम दुबे (नाबाद 42) की पारियों की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए. हालांकि, लगातार बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी और पहला टी20 मुकाबला बेनतीजा घोषित कर दिया गया.












QuickLY