IND vs SL T20I Series 2024: टी20 सीरीज में टीम इंडिया के इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें, अपने प्रदर्शन से श्रीलंका के छुड़ा सकते हैं पसीने; देखें आंकड़े

सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. वहीं स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या का पत्ता कट गया है. हार्दिक पांड्या से उपकप्तानी भी छीन ली गई हैं. युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को टी20 और वनडे सीरीज का उपकप्तान बनाया गया हैं.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

IND vs SL T20I Series 2024: श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) के लिए भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) का ऐलान 18 जुलाई को हो गया है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे टीम में शामिल किया गया हैं. रोहित शर्मा ही वनडे टीम के कप्तान होंगे. वहीं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है. टी20 और वनडे सीरीज (T20 And ODI Series) में शुभमन गिल (Shubman Gill) को टीम का उपकप्तान बनाया गया हैं. रियान पराग (Riyan Parag), शिवम दुबे (Shivam Dube) और रिंकू सिंह (Rinku Singh) को टीम इंडिया (Team India) में शामिल किया है. केएल राहुल (KL Rahul) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की भारत की वनडे टीम में वापसी हुई है. Rohit Sharma ODI Stats In Sri Lanka: श्रीलंका की सरजमीं पर कुछ ऐसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन, यहां देखें 'हिटमैन' के आंकड़े

सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. वहीं स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या का पत्ता कट गया है. हार्दिक पांड्या से उपकप्तानी भी छीन ली गई हैं. युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को टी20 और वनडे सीरीज का उपकप्तान बनाया गया हैं.

टीम इंडिया के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे और कोच की भूमिका में गौतम गंभीर नजर आएंगे. सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की जगह ली है तो वहीं, राहुल द्रविड़ की जगह गौतम गंभीर आए हैं. इस बीच उन भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं, जो श्रीलंका में कोहराम मचा सकते है.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

सूर्यकुमार यादव: टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव फिलहाल वर्ल्ड के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं. आईसीसी टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव दूसरे पायदान पर है. श्रीलंका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का बल्ला आग उगलता है. 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 5 पारियों में सूर्यकुमार यादव ने 63.50 की औसत और 158.73 की स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं. श्रीलंका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं. इस दौरान सूर्यकुमार यादव का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 112 रन रहा है.

हार्दिक पांड्या: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से श्रीलंका के खिलाफ कोहराम मचा सकते हैं. हाल ही में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या जबरदस्त फॉर्म में भी था. श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने 12 मैच में 22.36 की शानदार औसत और 6.77 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट झटके हैं. हार्दिक पांड्या का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/29 का रहा है. बल्लेबाजी में हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका के खिलाफ 117 रन बनाए हैं.

रिंकू सिंह: टीम इंडिया के युवा विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह अकेले अपने दम पर किसी भी मैच का पासा पलट सकते हैं. फिलहाल टी20 क्रिकेट में रिंकू सिंह टीम इंडिया के सबसे शानदार फिनिशर है. रिंकू सिंह ने अब तक 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इसकी 15 पारियों में 83.20 की उम्दा औसत के साथ 416 रन बनाए हैं. रिंकू सिंह की स्ट्राइक रेट 176.27 की रही है. इस दौरान रिंकू सिंह के बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं. रिंकू सिंह का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 69 रन रहा है.

अक्षर पटेल: टीम इंडिया का एक और जबरदस्त ऑलराउंडर अक्षर पटेल श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अक्षर पटेल गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अपना जलवा दिखा चुका है. श्रीलंका के खिलाफ अक्षर पटेल ने 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान 117 की औसत से 117 रन बनाए हैं. अक्षर पटेल की स्ट्राइक रेट 195 की रही है. गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने श्रीलंका के खिलाफ 4 मैच में 3 विकेट भी झटके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India T20I Stats At Rajeev Gandhi International Stadium: हैदराबाद में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट