क्रिकेट

IND vs SL: ईशान किशन ने अपने डेब्यू वनडे में बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, रिकार्डबुक में दर्ज हुआ नाम

डेब्यू पर सबसे तेज पचासा का रिकार्ड भारत के ही क्रूणाल पांड्या के नाम है. पांड्या ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 26 गेंदों पर पचासा लगाया था. इसके बाद ईशान हैं और फिर रोनार्ल्ड बुचर (35 गेंद) तथा न्यूजीलैंड के जॉन मॉरिस (35 गेंद) हैं.

IND vs SL: ईशान किशन ने अपने डेब्यू वनडे में बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, रिकार्डबुक में दर्ज हुआ नाम
ईशान किशन (Photo Credits: Twitter)

कोलंबो: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने रविवार को यहां श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ वनडे (ODI) डेब्यू किया और आते ही अपना नाम रिकार्ड बुक में दर्ज कराने में सफल रहे. ईशान ने प्रेमदासा स्टेडियम (Premadasa Stadium) में 42 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए. उनका पचासा 33 गेंदों पर पूरा हुआ. इस तरह वह डेब्यू पर सबसे तेज पचासा लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए. IND vs SL 1st ODI: मैदान पर उतरते ही शिखर धवन ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी को पीछे छोड़ा

डेब्यू पर सबसे तेज पचासा का रिकार्ड भारत के ही क्रूणाल पांड्या के नाम है. पांड्या ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 26 गेंदों पर पचासा लगाया था. इसके बाद ईशान हैं और फिर रोनार्ल्ड बुचर (35 गेंद) तथा न्यूजीलैंड के जॉन मॉरिस (35 गेंद) हैं. टी20 और वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू मैच में हाफ सेंचुरी लगाने वाले ईशान दुनिया के दूसरे और पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

ईशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू वनडे मैच की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर शुरुआत की. ईशान किशन ने श्रीलंकाई गेंदबाज धनंजया डी सिल्वा की गेंद पर छक्का जड़ा. मैच के बाद चहल टीवी पर ईशान ने कहा कि मेरे फेवर में काफी सारी बातें थीं, मेरा बर्थडे था, मैं डेब्यू कर रहा था. 50 ओवर विकेटकीपिंग करने के बाद समझ आ गया था कि विकेट से गेंदबाजों को कुछ खास मदद नहीं मिलेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2021 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).